Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के इलाज के बिलों की होगी जांच, अब सरकार ने दिखाई सख्ती

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के इलाज के बिलों की होगी जांच, अब सरकार ने दिखाई सख्ती

Haryana News: हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों के निजी अस्पतालों के बिलों की जांच होगी। हरियाणा सरकार की नई Empanelment Policy-2026 के तहत ये आदेश जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर यह नीति 16 सितंबर 2026 को उपलब्ध कराई गई है। नई व्यवस्था के तहत अस्पतालों की केवल मरीज की मेडिकल फाइल तक जांच सीमित नहीं रहेगी, बल्कि मेडिकल रिकॉर्ड, बिलिंग, अस्पताल की सुविधाओं, उपकरणों और संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा सकेगी।

टीम को दिया गया अधिकार

सरप्राइज जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की 2 से 3 सदस्यीय टीम बनाई जा सकती है। उपलब्ध सरकारी SOP के अनुसार अस्पताल को जांच से करीब 6 से 12 घंटे पहले सूचना दी जा सकती है। टीम को मरीज की फाइल और बिलिंग रिकॉर्ड की जांच करने का अधिकार होगा।

सभी चीजों की होगी जांच

जांच के दौरान अस्पताल में मेडिकल, प्रशासनिक और अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा जाएगा। इनमें डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, उपकरण और उनका रखरखाव, जरूरी लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन, क्लीनिक उपकरणों का कैलिब्रेशन, अस्पताल की सफाई और फायर सेफ्टी जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं।

Also read: Haryana News: हरियाणा शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, PRT अध्यापकों के स्थायी जिला आवंटन आदेश लागू करने के सख्त निर्देश, 28 सितंबर तक मांगी रिपोर्ट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar Crime: बिहार के साइको किलर की क्या है कहानी, 2024 के बद अब नितीन बना शिकार

बिहार के बक्सर में एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया गया है जो चलती ट्रेनों से यात्रियों का अपहरण करता था, उनके परिवारों से फिरौती मांगता था और फिर उन्हें ट्रेन से फेंक देता था।

Haryana News: राहुल गांधी की CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग पर अनिल विज का पलटवार, दिया बड़ा बयान

Haryana News: राहुल गांधी की CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दिया। उन्होंने कहा कि राहुल की नसों में उनकी दादी इंदिरा गांधी का तानाशाही वाला खून बह रहा है इसलिए सभी प्रजातांत्रिक संस्थानों पर वह बारी बारी प्रहार कर रहे हैं।

पंजाब के होशियारपुर में CM धामी का बड़ा संदेश, बोले- नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा

Punjab News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नशे के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश लेकर पंजाब के होशियारपुर पहुंचे। होशियारपुर के मुकेरियां में आयोजित विशाल रोड शो में शामिल होकर मुख्यमंत्री धामी ने पंजाब की जनता, खासकर युवाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित नहीं करता, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर पड़ता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast