Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: फरीदाबाद में दो किशोरियों ने एक ही दिन दी जान, पुलिस जांच में जुटी

HARYANA NEWS: फरीदाबाद में दो किशोरियों ने एक ही दिन दी जान, पुलिस जांच में जुटी

HARYANA NEWS: हरियाणा के फरीदाबाद में एक ही दिन में दो नाबालिग युवतियों ने आत्महत्या कर ली। दोनों मामले अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सामने आए है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इन दोनों घटनाओं की जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, पहला मामला सारन थाना क्षेत्र का है। जहां नंगला एंक्लेव पार्ट-2 के पास 17 वर्षीय युवती ने फांसी लगाई। घर में मामूली कहासुनी के बाद युवती कमरे में चली गई थी। आधे घंटे तक बाहर न आने पर परिवार को शक हुआ। जिसके बाद उसके परिजनों ने कमरे के पास जाकर देखा तो वह अंदर से बंद मिला। जिसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो पंखे से चुन्नी के सहारे युवती लटकी हुई मिली थी। तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया,जहांडॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और  शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

14 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या  

दूसरा मामला सेक्टर-58 थाना क्षेत्र का है। राजीव कॉलोनी में 14 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, सुबह से किशोरी चुप थी, वह किसी भी बातचीत नहीं कर रही थी। शाम करीब 7 बजे कमरे में फांसी लगाई। परिजनों ने दरवाजे को तोड़ कर किशोरी को बाहर निकाल कर बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लि ए भेज दिया। दोनों ही मामलों में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Delhi Crime News: पैसों के लिए पड़ोसी ने खेला खून का खेल, पिता-पुत्र को उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके चितरंजन पार्क (CR Park) इलाके में पैसों के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक पड़ोसी ने मामूली आर्थिक झगड़े को लेकर ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पड़ोसी का पीड़ित परिवार से लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने देर रात घर में घुसकर बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Haryana News: गुरुग्राम में बड़ी ठगी का पर्दाफाश, दबोचे गए 4 आरोपी, बॉलीवुड सितारों को भी बनाया शिकार

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते दाम में सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर रुपए और सोना ठगने वाले अन्तरराजीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बॉलीवुड सितारों से भी ठघी कर चुका है। साथ ही इस गिरोह का मुख्य ठग लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें