
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अब मंचलों पर नकेल सकने का पूरा मन बना लिया है. फरीदाबाद महिला पुलिस ऑपरेशन मंजनू तहत ऐसे युवकों को काबू करने का काम कर रही है. जो लड़कियों के साथ अभद्र टिप्पणी करते हुए मिलते है या फिर उनकी शिकायतें मिलती है. फरीदाबाद में आए दिन लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड के मामले समाने आ रहे है.
पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा के निर्देश पर सादी वर्दी में तैनात महिला पुलिसकर्मी पार्कों और सड़कों पर निकती है. ऐसे में जो मंचले युवक लड़िकों के साथ अभद्र टिप्पणी करते हुए नजर आते है उनको काबू कर उन पर कार्यवाही की जाती है. इसी कड़ी में महिला थाना सेक्टर 21 की पुलिस कर्मियों द्वारा दो युवकों को काबू करने का काम किया है. जो महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे. मामले में दो आरोपियों को काबू किया गया.
इस फैसले के महिलाओं में अपने आप को ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही है. हरियाणा सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आए दिन वादे करते है. अब कड़ी में फरीदाबाद पुलिस ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए है. पुलिस के इस फैसले के बाद महिलाएं खुद को ज्यादा महसूस कर रही है.
Leave a comment