
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में वाहन चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है हाल ही में एनआईटी फरीदाबाद के 2ए ब्लॉक में 15 और 16 अगस्त की रात को वाहन चोरों ने एक इको वेन चुरा ली और यह वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई. इको वैन का मालिक विकलांग बच्चों को स्कूल लाने ले जाने का काम करके अपनी रोजी-रोटी चलाता था. लेकिन अब गाड़ी चोरी होने से उसके ऊपर रोजी रोटी का संकट गहरा गया है.
यह 2 ए-ब्लॉक रिहायशी इलाका है जहां से इको वेन को चोरी कर लिया गया है. पीड़ित वैन मालिक सुरेंद्र ने बताया कि उसकी गाड़ी हमेशा घर के सामने पाक की दीवार के पास खड़ी रहती है. जिसे 15 और 16 अगस्त की रात को वाहन चोरों ने उसका लॉक तोड़कर चुरा लिया है. सुरेंद्र ने बताया कि सीसीटीवी देखने के बाद पता चला की वाहन चोर एक स्विफ्ट गाड़ी में आए और मात्र 3मिनट में ही उन्होंने गाड़ी का लॉक तोड़ा और फिर अंदर गियर लाक भी तोड़ा और गाड़ी लेकर फरार हो गए. सुरेंद्र के मुताबिक यह गाड़ी उसकी रोजी-रोटी का साधन थी. जिसमें वह विकलांग बच्चों को स्कूल लाने ले जाने का काम करता था. उसने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि जल्दी से जल्दी उसकी गाड़ी ढूंढ कर उसे वापस दिलाई जाए.
वहीं जब इलाके के चौकी इंचार्ज से इस चोरी के बारे में बात की गई. तो उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर उन्होंने मौके का मुआयना किया था और सीसीटीवी फुटेज भी हासिल किए थे.जिस पर पुलिस की कार्रवाई जारी है और जल्दी ही आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जाएगी.
Leave a comment