Haryana Election: सोशल मीडिया पोस्ट के बाद योगेश्वर दत्त को लेकर अटकलें तेज , BJP से देंगे इस्तीफा ?

Haryana Election: सोशल मीडिया पोस्ट के बाद योगेश्वर दत्त को लेकर अटकलें तेज , BJP से देंगे इस्तीफा ?

Yogeshwar Dutt Social Media Post: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी - अपनी तैयारी में जुटे हैं। भाजपा ,कांग्रेस और जननायक जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशीयों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट जारी करने के बाद से सबसे ज्यादा हंगामा भाजपा खेमे में मचा हुआ है। लिस्ट आते ही भाजपा के दो दिग्गज ने पार्टी से किनारा कर लिया है। अब पहलवान और भाजपा नेता योगेश्वर दत्त के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने अटकलें तेज कर दी है।    
 
क्या बोले योगेश्वर दत्त  ?       
    
योगेश्वर दत्त सोशल मीडिया पर कहा कि चरित्र जब पवित्र हो तो क्यों हैं ये दशा तेरी। ये पापियों नहीं लें ये परीक्षा तेरी। तू खुद की खोज में निकल। योगेश्वर दत्त ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री और भाजपा आलाकमान के समक्ष से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। मैं पहले भी भाजपा से चुनाव लड़ चुका हूं। मैं चाहता हूं कि मुझे गोहाना से चुनाव लड़ने का मौका मिले।       
 
कैसा रहा योगेश्वर दत्त का करियर   ?             
 
साल 2012 में ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने दत्त ने हरियाणा की बरोदा सीट से 2019 में सियासी पारी शुरूआत की थी लेकिन उन्हें इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा था।  उन्हें कांग्रेस के कृष्णा हुड्डा ने पराजित किया था। वहीं 2020 के उपचुनाव में योगेश्वर को इस सीट से हार का सामना करना पड़ा था। ये उपचुनाव  कृष्णा हुड्डा के निधन के बाद हुआ था।  इस उपचुनाव में भाजपा ने एक बार फिर से योगेश्वर दत्त को मौका दिया था लेकिन इस बार उनका जादू लोगों पर नहीं चल पाया और वो कांग्रेस के इंदुराज नरवाल से चुनाव हार गए।        
 
विनेश और पूनिया को लेकर भी चर्चाएं 
 
कुश्ती की दुनिया में अपना लोहा मनवाने वाले बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने सियासी दंगल में उतरने का मन बना लिया है। इस बात को बल तब और मिला जब बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ दोनों की तस्वीरें सामने आई। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।  

Leave a comment