Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: देश का सबसे मॉर्डन और बड़ा हेली हब गुरुग्राम में बनेगा, डिप्टी सीएम ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

Haryana News: देश का सबसे मॉर्डन और बड़ा हेली हब गुरुग्राम में बनेगा, डिप्टी सीएम ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

चंडीगढ़: हरियाणा में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी अच्छी खबर है। अप्रैल माह में हिसार एयरपोर्ट से आठ रूटों पर हवाई यात्रा शुरू होने जा रही है। शुक्रवार को हैदराबाद में आयोजित 'विंग्स इंडिया 2024' समारोह में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में प्रदेश सरकार का एलायंस एयर के साथ महत्वपूर्ण समझौता हुआ।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हिसार एयरपोर्ट से रीजनल कनेक्टिविटी के माध्यम से अप्रैल माह में आठ रूट पर हवाई यात्रा शुरू की जाएगी । इनमें हिसार से दिल्ली और चंडीगढ़ रूट के लिए पहले से ही मंजूरी मिल चुकी है और अब केंद्र सरकार की नई योजना के तहत हिसार से जयपुर, अहमदाबाद, जम्मू, कुल्लू, धर्मशाला और देहरादून की कनेक्टिविटी को भी जल्द शुरू किया जाएगा । उन्होंने कहा कि हिसार से हवाई यात्रा शुरू करने के लिए एलायंस एयर सरकार का सहयोगी रहेगा और आमजन को हवाई यात्रा से जोड़ना का काम किया जाएगा । उपमुख्यमंत्री ने हरियाणा में एयरो एक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार और एलायंस एयर का आभार व्यक्त किया।

डिप्टी सीएम ने साझा की जानकारी  

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एक और जानकारी साझा करते हुए कहा कि गुरुग्राम में 30एकड़ में हेली हब विकसित किया जाएगा और इसका केंद्र सरकार को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश का सबसे मॉर्डन और बड़ा हेली हब गुरुग्राम में बनाया जाएगा । दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गुरुग्राम हेली हब की कनेक्टिविटी स्थानीय क्षेत्र के साथ-साथ धार्मिक स्थलों और पहाड़ी क्षेत्र से भी की जाएगी और यहां से हेलीकॉप्टर टैक्सी की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।

आज हरियाणा देशभर में अग्रणी भूमिका निभा रहा है- उपमुख्यमंत्री

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एविएशन के क्षेत्र में आज हरियाणा देशभर में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने अंबाला एयरफोर्स बेस में इंडियन आर्मी से 10एकड़ जमीन ली है और यहां सिविल एन्क्लेव का निर्माण कार्य जारी है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस साल जून-जुलाई में अंबाला से भी रीजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत हवाई यात्रा की शुरूआत की जाएगी।

देश में आज रेलवे से बड़ा उद्योग एविएशन क्षेत्र का बना है- डिप्टी सीएम

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश में आज रेलवे से बड़ा उद्योग एविएशन क्षेत्र का बना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश केंद्र सरकार के साथ मिलकर एविएशन को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर काम करेगा । दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार की एयरो स्पोर्ट्स पॉलिसी के तहत महेंद्रगढ़ में बाछौद हवाई पट्टी, जो कि देश की एकमात्र ऐसी हवाई पट्टी है, जहां हरियाणा सरकार ने स्काईडाइविंग एक्टिविटी को आगे ले जाने का काम किया है।

पिछले वित्त वर्ष में 1200 से ज्यादा स्काईडाइविंग की एक्टिविटी हुई है- सीएम

डिप्टी सीएम ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में 1200 से ज्यादा स्काईडाइविंग की एक्टिविटी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस साल पिछले साल के मुकाबले डेढ़ गुणा ज्यादा स्काईडाइविंग करवाने का लक्ष्य रखा हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा पिंजौर हवाई पट्टी पर हॉट एयर बैलून एक्टिविटी करवाने के साथ-साथ प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में अन्य एयरो स्पोर्ट्स एक्टिविटी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चुनाव आयोग का बड़ा स्पष्टीकरण...SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से, नोटिस पाने वाले मतदाताओं को राहत

चुनाव आयोग ने शनिवार, 26 सितंबर को कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) से संबंधित सभी निर्णय, जिनमें राष्ट्रव्यापी अभ्यास भी शामिल है, सर्वसम्मति से अनुमोदित किए गए हैं।

Post Office MIS Scheme: पत्नी के साथ खोलें ज्वाइंट अकाउंट, हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपये

अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं और साथ ही हर महीने नियमित कमाई भी चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (Post Office MIS) एक विकल्प हो सकती है।

Aaj Ka Mausam: मानसून की विदाई से पहले फिर बदला मौसम, 27 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून की विदाई से पहले देश के कई हिस्सों में एक बार फिर बारिश का दौर तेज हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 27 सितंबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast