Haryana: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने 2 घंटे तक किया रोड़ जाम

Haryana: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने 2 घंटे तक किया रोड़ जाम

रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिले के मदीना गांव में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। जिसका नाम रिंकू बताया जा रहा है। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुसिल की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

मदीना गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। वहीं परिजनों ने रोहतक के लघु सचिवालय के बाहर शव रख 2 घंटे तक रोड जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि रिंकू ने आत्महत्या नहीं बल्कि गांव के ही रहने वाले कुछ युवकों ने उसकी हत्या की है। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगया है। आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक एसआईटी का गठन किया जो पुराने एसएचओ को हटाकर घटना की जांच करेगी।

इस दौरान पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और एक एसआईटी का गठन किया जिसमें बहु अकबरपुर थाने के एसएचओ को हटाकर दूसरे पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले की जांच करेंगे। डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि एसआईटी का गठन कर दिया गया है और इस मामले में जो भी आरोपी होगा उसे तुरंत पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का भी गठन कर दिया है।

Leave a comment