
युमनानगर: हरियाणा में घर से दवाई लेने निकले बाप बेटी का शव ट्रेन की ट्रेक लाइन पर कटे हुए मिला है.प्राथमिक जांच के चलते मामला सुसाइड से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है कि आखिर क्या परेशानी थी किस वजह से दोनों बाप बेटी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है.
पुलिस जांच के अनुसार सुचना मिलने पर जीआरपीएफ के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो देखा दो शव रेलवे ट्रैक पर कटे पड़े थे, इनमें से एक शव पुरुष और एक लड़की का जो कि 8 फुट की दूरी पर पड़े हैं. जांच के दौरान पर्स से एक पर्ची पर लिखा मोबाइल नंबर मिला है. जिस पर कॉल करके मृतक के परिजनों को बुलाया गया.
परिजनों की शिनाख्त पर मृतक एक महिला का पति व उसकी बेटी है. शिनाख्त के बाद शवों को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं पर जांच अधिकारी का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह सुसाइड लग रहा है. क्योंकि जिस व्यक्ति ने सुसाइड किया उसकी पत्नी ने बताया कि यह इसका दूसरा घर वाला था. किन कारणों से सुसाइड किया यह अभी तक सामने नहीं आया है.
वहीं पर लड़की की उम्र 13 साल व उक्त व्यक्ति की उम्र 39 साल की बताई जा रही है. जोकि यमुनानगर के आजाद नगर इलाके के निवासी बताए गए है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है कि आखिर क्या वजह रही जो दोनों बाप बेटी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है. जांच अधिकारी का कहना है की जांच की जा रही है जल्द पता चलेगा कि किस तरह यह बाप बेटी दवा लेने की बजाए रेलवे ट्रैक पर कटी हुई हालात में मिले है.
Leave a comment