Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 70 DDA-ADA अधिकारियों के तबादले

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 70 DDA-ADA अधिकारियों के तबादले

Haryana News: हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (DDA) और असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ADA) के बड़े पैमाने पर तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी आदेशों के अनुसार कुल 70 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगहों पर नियुक्त किया गया है। इनमें 28 डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (DDA) भी शामिल हैं।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के तहत प्रदेश के कई जिलों में अभियोजन अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। इन तबादलों का असर पंचकूला, गुरुग्राम, रोहतक, करनाल, भिवानी, हिसार, फरीदाबाद, अंबाला, कैथल, पानीपत, सिरसा, जींद, झज्जर, यमुनानगर, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, नूंह और रेवाड़ी सहित कई जिलों में देखने को मिलेगा। संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों को जारी आदेशों का पालन करते हुए जल्द से जल्द नई तैनाती स्थल पर रिपोर्ट करनी होगी। सरकार का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से अभियोजन व्यवस्था को और अधिक मजबूत तथा प्रभावी बनाया जा सकेगा।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नायब सैनी का AAP सरकार पर हमला, बोले- नशा बढ़ाने और जनता को गुमराह करने का एक्सपीरियंस हो गया

Punjab News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को जनता से किए गए वादों को पूरा न करने पर घेरते हुए कहा कि आप पार्टी ने पंजाब की जनता से नशा खत्म करने, युवाओं को रोजगार देने, किसानों की फसल खरीदने और महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन 5 साल होने के बाद भी इन्होंने वादे पूरे नहीं किए। आप पार्टी ने महिलाओं, किसानों, गरीबों के साथ धोखा किया, यह धोखेबाज सरकार है।

85 की उम्र में कमाल! पूर्व सैनिक लालचंद गोदारा ने पास की MA, हासिल किए 1200 में से 965 अंक

Haryana News: बेहतर समाज के लिए शिक्षा मुख्य अंग है और शिक्षा हासिल करने की कोई उम्र नहीं होती, यह तो बस एक उम्र का आंकड़ा है। इस बात को सिरसा के 85 वर्षीय पूर्व फौजी लाल चंद गोदारा ने सच साबित करके दिखाया है। एमए की डिग्री हासिल करने वाले लाल चंद के अनुसार जीवन में कोई भी मंजिल पाने के लिए शिक्षा रोशनी का काम करती है।

Uttarakhand News: मजबूत एम-पैक्स से मजबूत होंगे गांव, बनेगा समृद्ध उत्तराखंड- CM धामी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में सहकार भारती उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित लक्ष्मणराव इनामदार द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को संबोधित किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast