Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध, डल्लेवाल की PM मोदी और सीएम सैनी से अपील

Haryana News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध, डल्लेवाल की PM मोदी और सीएम सैनी से अपील

Haryana News: हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के प्रमुख जगजीत सिंह डल्लेवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा सरकार से अपील की। उन्होंने कहा कि वे भारत-अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते का विरोध कर रहे किसानों को दिल्ली की ओर बढ़ने दें। उन्होंने कहा कि उनकी योजना सीमित संख्या में शांतिपूर्ण ढंग से पैदल मार्च करने की है।

जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, "अब आधी रात बीत चुकी है। आप देख सकते हैं कि किसान सड़क के किनारे सो रहे हैं। अभी तक उनमें से बहुत कम लोग ही यहां पहुंचे हैं। उन्होंने आगे कहा, "हमारे संगठन, हमारे गैर-राजनीतिक समूह में हज़ारों किसानों को यहां लाने की क्षमता है। हालांकि, हमारी योजना सीमित संख्या में लोगों के साथ शांतिपूर्ण ढंग से पैदल आगे बढ़ने की है।

डल्लेवाल ने बताया कि किसान पैदल निकले थे लेकिन उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया गया और अब वे वहीं फँसे हुए हैं। उन्होंने कहा, "हरियाणा सरकार के साथ हमारा कोई झगड़ा नहीं है। मैं हरियाणा सरकार और भारत के प्रधानमंत्री से अपील करना चाहता हूं, कृपया हमें आगे बढ़ने दें। उन्होंने बताया कि किसानों की मांगों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी, कृषि ऋण माफ़ी और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करना भी शामिल है।

किसान नेता ने कहा, "व्यापार समझौता एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है। किसानों के लिए MSP की गारंटी देने वाला कानून बनाना बहुत ज़रूरी है। किसानों का कर्ज़ माफ़ करना और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करना भी मुख्य मांगें हैं।" इसके अलावा, उन्होंने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए अदालतों से कानूनी दखल की भी मांग की।

किसान नेता ने कहा, "सरकार को इन मांगों पर कार्रवाई करनी चाहिए। पीएम मोदी को उनकी तकलीफ़ और दर्द को समझने की कोशिश करनी चाहिए। दूसरी बात, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट इस मामले का संज्ञान ले सकता है। सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले का संज्ञान ले सकता है और आगे का रास्ता दिखा सकता है।

विरोध करते हुए दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों के एक समूह ने सड़क पर ही अपने बिस्तर बिछा लिए और पंजाब-हरियाणा के बीच खनौरी बॉर्डर पर रात बिताने की तैयारी की। हरियाणा पुलिस ने दिल्ली की ओर किसानों के एक नए मार्च को रोकने के लिए खनौरी चेकपॉइंट पर भारी बैरिकेडिंग की थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार के लखीसराय में सावन के तीसरे सोमवार को बड़ा हादसा, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से ज्यादा घायल

Bihar News: सावन के तीसरे सोमवार के दिन बिहार के लखीसराय में एक बड़ा हादसा हो गया। अशोकधाम मंदिर के बाहरी परिसर में भगवान शिव के जलाभिषेक के दौरान बिजली का तार गिरने की वजह से भगदड़ मच गच गई। इस हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इसके साथ ही 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

Gold Silver Price Today 17 August 2026: 17 अगस्त को महंगा हुआ सोना, चांदी भी चमकी; जानें आपके शहर में आज का भाव

Gold Silver Price Today 17 August 2026: आज पूरे देश में नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी बीच सप्ताह के पहले दिन यानी 17 अगस्त 2026, सोमवार सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुबह 7:30 बजे कॉमेक्स पर सोना 4,464.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.19 फीसदी की तेजी के साथ 65.885 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी के भाव मजबूत बने हुए हैं; इंडिया बुलियन रेट्स के मुताबिक 17 अगस्त की सुबह 24 कैरेट सोना करीब ₹1,54,860 प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब ₹2,37,270 प्रति किलो रही। चलिए जानते है दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, लखनऊ जैसे शहरों के सोने-चांदी का भाव

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast