Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 17 august 2026: दिल्ली-NCR से पहाड़ों तक मौसम बिगड़ा, 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-तूफान भी मचाएगा असर

Aaj Ka Mausam 17 august 2026: दिल्ली-NCR से पहाड़ों तक मौसम बिगड़ा, 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-तूफान भी मचाएगा असर

Aaj Ka Mausam 17 August 2026: इन दिनों में देश में मानसून अपने चरम पर है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज, 17 अगस्त 2026 को 16 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही इस दौरान कई इलाकों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बिजली कड़कने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जबकि पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा भी जताया गया है। लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने 17 अगस्त 2026 को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, केरल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और असम समेत कई राज्यों में बारिश और खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक बिहार, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। कई क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाओं की भी संभावना जताई गई है।

दिल्ली और यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली और यूपी में मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिलेगा। राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है और इस दौरान करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में लखनऊ, नोएडा, आगरा, कानपुर, मेरठ, अलीगढ़, बरेली, मथुरा, बिजनौर और पीलीभीत समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है, जहां हवाओं की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मानसून

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मानसून सक्रिय रहेगा। हिमाचल प्रदेश के शिमला समेत कई हिस्सों में बारिश की संभावना है, जबकि मंडी, सोलन, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, सिरमौर और हमीरपुर समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं उत्तराखंड में देहरादून समेत कई क्षेत्रों में बारिश और आंधी की संभावना है। हरिद्वार, ऋषिकेश, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल और चंपावत में मौसम खराब रह सकता है। IMD ने 17 अगस्त को उत्तराखंड में भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है, जबकि हिमाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CAG Report:यात्रियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, रेलवे स्टेशनों के पानी में मिला जहरीला बैक्टीरिया

CAG Report On Railway Station:भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए लाइफलाइन कही जाती है। ट्रेन के जरिए लाखों भारतीय सफर करते हैं। इस दौरान यात्री रेलवे स्टेशन पर स्टेशन का पानी भी पीते हैं। अब उस पानी को लेकर सीएजी की रिपोर्ट आई है। जिसमें चौंकाने वाले दावे किए गए।

सूरत स्टेशन को दिया हीरे का आकार, मुंबई BKC का काम जारी; अंतिम चरणों में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का निर्माण कार्य

Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की संभावित लॉन्च तिथि अगस्त 2027 नजदीक आने के साथ, मुंबई और सूरत में निर्माणाधीन स्टेशनों से सामने आई नई तस्वीरों में भारत के पहले हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर हो रही प्रगति के विभिन्न चरण दिखाई दे रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast