
चंडीगढ़: प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार हरियाणा की सैनी सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा चलाई जा रही दिल्ली सरकार की आदत केवल झूठ बोलना और अपनी कमियों का दोष दूसरों पर मढ़ने की उनकी पुरानी आदत है।
सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा से दिल्ली को जाने वाले पानी का BOD लगभग 2-3 MG प्रति लीटर दिया जा रहा है। CLC नहर के ज़रिए दिल्ली को जाने वाले पानी का BOD शून्य के बराबर है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार बताएं कि दिल्ली बॉर्डर से ओखला तक जो पानी के 28 नाले जाते हैं उसमें प्रदूषण के लिए कौन जिम्मेदार है।
केंद्र से मिले हुए पैसे का दिल्ली सरकार ने क्या किया- सीएम नायब सैनी
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार से यमुना साफ़ करने के लिए दिल्ली सरकार को अभी तक 6000 करोड़ रुपया से ज़्यादा मिले। पिछले 2 साल में ही दिल्ली सरकार को 3000 करोड़ रूपये केंद्र से मिले है। केंद्र से मिले हुए पैसे का दिल्ली सरकार ने क्या किया। उन्होंने कहा कि सरकारी पैसे से शीशमहल बनाना और जनता के मुद्दों को नजरंदाज करना आम आदमी पार्टी की आदत है।
Leave a comment