Gold & Silver Crash: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट, यहां देखें ताजा रेट

Gold & Silver Crash: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट, यहां देखें ताजा रेट

Gold-Silver Price Fall: भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आज लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय बजट 2026के बाद शुरू हुई इस गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है, जहां चांदी की कीमतों में प्रति किलोग्राम करीब 16,000रुपये की कमी आई, जबकि सोने में प्रति 10ग्राम लगभग 4,000रुपये सस्ता हुआ। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के अप्रैल वायदा में 3प्रतिशत की गिरावट के साथ कीमतें 1,38,256रुपये प्रति 10ग्राम पर पहुंच गईं, जबकि चांदी के मार्च वायदा में 6प्रतिशत से ज्यादा की कमी के साथ कीमतें 2,49,713रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गईं।

बजट के बाद शुरू हुई गिरावट

बता दें, रविवार 01फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27पेश किया, जिसके बाद से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट शुरू हुई। इस बार के बजट में सोने और चांदी पर आयात शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया, जो 6प्रतिशत (5प्रतिशत बेसिक कस्टम ड्यूटी + 1प्रतिशत एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट सेस) पर बना रहा। इसके बावजूद बाजार में बिकवाली का दौर शुरू हो गया। जनवरी में सोने की कीमतों में 20प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई थी, जहां MCX पर कीमतें 1,93,096रुपये प्रति 10ग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थीं।

अब ऐसा ही कुछ चांदी के साथ से देखा गया। चांदी ने भी 4,20,048रुपये प्रति किलोग्राम का ऑल-टाइम हाई छुआ था, लेकिन फरवरी की शुरुआत में ही यह 39प्रतिशत तक गिर चुकी है। वैश्विक बाजारों पर भी इसका असर देखने को मिला। स्पॉट गोल्ड 4,703.27डॉलर प्रति औंस पर गिरा, जबकि सिल्वर 85.98डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा

प्रमुख शहरों में आज की कीमतें

1. दिल्लीमें 24कैरेट सोना का भाव ₹1,64,360प्रति 10ग्राम और चांदी का भाव ₹2,92,500से ₹3,49,900है।

2. चेन्नईमें 24कैरेट सोना का भाव ₹1,62,900.00प्रति 10ग्राम और चांदी का भाव ₹3,19,900प्रति किलोग्राम के आसपास चल रहा है।

3. कोलकातामें 24कैरेट सोना का भाव ₹1,56,140से ₹1,60,580के आसपास और चांदी का भाव ₹3,00,000प्रति किलोग्राम है।

4. मुंबईमें 24 कैरेट सोना का भाव₹1,60,580 प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 3,49,900 से ₹3,66,000 प्रति किलोग्राम है।

Leave a comment