
Haryana Cabinet Portfolios 2024: हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने कैबिनेट के विभागों का बंटवारा किया है। बीते रविवार को सीएम सैनी ने मंत्रियों को विभाग सौंप दिए है। वहीं, सीएम सैनी ने 2 महत्वपूर्व विभाग के साथ-साथ 13 विभागों को अपने पास रखा हैं।
नायब सिंह सैनी ने गृह विभाग (Home Department) और वित्त विभाग (Finance Department) सहित कुल 13विभाग अपने पास रखे हैं। इनमें आबकारी एवं कराधान, योजना, नगर एवं ग्राम नियोजन, शहरी संपदा, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति, न्याय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, आवास, आपराधिक जांच, कार्मिक एवं प्रशिक्षण, और कानून एवं विधायी विभाग शामिल हैं।
अनिल विज को ऊर्जा (Power), परिवहन (Transport), और श्रम (Labour) विभाग मिले हैं।
कृष्ण पंवार को विकास पंचायत मंत्रालय दिया गया है।
आरती राव को स्वास्थ्य मंत्रालय सौंपा गया है।
श्याम सिंह राणा को कृषि, पशुपालन, और मत्स्य पालन विभाग मिले हैं।
राव नरबीर सिंह को उद्योग और पर्यावरण विभाग दिया गया है।
श्रुति चौधरी को महिला एवं बाल विकास और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग सौंपा गया है।
रणबीर गंगवा को सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग और लोक निर्माण विभाग दिया गया है।
विपुल गोयल को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और सिविल एविएशन मंत्रालय दिया गया है।
इस तरह, हरियाणा के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया गया है, जहां मुख्यमंत्री ने अहम विभागों पर अपनी पकड़ बनाए रखी है।
Leave a comment