Share Market Crash: आज 28 सितंबर 2026 सोमवार को शेयर बाजार खुलते ही निवेशकों को बड़ा झटका लगा। हफ्ते के पहले दिन बाजार गिरावट के साथ खुला और सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश हो गए। निफ्टी 50 23,000 के स्तर से नीचे फिसल गया। रिपोर्टिंग के समय, निफ्टी 50 215 अंक या 0.93 प्रतिशत गिरकर 22,925.50 पर था, जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 665.36 अंक या 0.90 प्रतिशत गिरकर 73,230.38 पर आ गया। निफ्टी 23,064.90 पर खुला था, लेकिन शुरुआती उच्च स्तर 23,080.25 को छूने के बाद गिरकर 22,914.10 के निम्न स्तर पर आ गया।
बता दें, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, रुपये पर दबाव और वैश्विक बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी के चलते भारतीय बाजार कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ब्रेंट क्रूड 2.17 प्रतिशत बढ़कर 106.58 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
Also read: Gold-Silver Price Today 28 Sep: त्योहारी सीजन से पहले बड़ी गिरावट, सोना 2,700 रुपये टूटा और चांदी भी लुढ़की; यहां देखें नए रेट
निफ्टी प्राइवेट बैंक में गिरावट
विभिन्न क्षेत्रों में, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.02 प्रतिशत, पीएसयू बैंक में 0.95 प्रतिशत, वित्तीय सेवाओं में 0.93 प्रतिशत, धातु में 0.93 प्रतिशत और एफएमसीजी में 0.89 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। जबकि निफ्टी आईटी एकमात्र ऐसा क्षेत्र था जिसमें 0.05 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। इसके अलावा डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, टीसीएस और एसबीआई लाइफ शेयरों को मुनाफा हुआ।
साथ ही, सेंसेक्स में शामिल 30 में से 30 शेयर रेड जोन में देखे गए। गिरावट की बात करें तो HDFC Bank Share में लगभग 1.90%, कोटक बैंक शेयर में 1.80%, SBI शेयर में 1.60%, ICICI बैंक शेयर में 1.34% की गिरावट देखी गई।