
Faridabad suicide: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने अपनी तीन साल की मासूम बच्ची के साथ रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।
बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन जीआरपी में तैनात एएसआई ललिता ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस को बीट के माध्यम से सूचना मिली थी कि सुभाष कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला और बच्ची के शव पड़े हुए हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को ट्रैक से हटवाया और कानूनी कार्रवाई शुरू की। मृतका की पहचान 30 वर्षीय रेनू और उसकी तीन साल की बेटी सिद्धि के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रेनू पिछले कई वर्षों से मानसिक रूप से बीमार थी और उसका इलाज आगरा के मेंटल हॉस्पिटल से चल रहा था। रोज की तरह वह अपने 6 साल के बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
जांच में जुटी पुलिस
मृतका के पति दिनेश ने बताया कि वह सुबह काम पर चले गए थे और बच्चों को स्कूल छोड़ने की जिम्मेदारी रेनू की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Leave a comment