Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के बहादुरगढ़ में खूनी वारदात, पत्थर से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, हमलावर फरार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में खूनी वारदात, पत्थर से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, हमलावर फरार

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर के पटेल नगर में रात के समय एक युवक की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। हमलावर युवक के सिर पर पत्थर से कई वार कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस को घटनास्थल से शराब की टूटी हुई बोतल, नमकीन के पैकेट और कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिली है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या की गई होगी। हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि हमलावरों तक पहुंचा जा सके।

Also read: हरियाणा के रोहतक में चलती कार बनी आग का गोला, वाहन में सवार थे एक ही परिवार के 5 लोग

जांच में जुटी पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में मीडिया के कैमरे के सामने फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। ऐसे में देखना होगा कि पुलिस आखिर कब तक मृतक की पहचान कर पाती है और हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले हमलावर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के रोहतक में चलती कार बनी आग का गोला, वाहन में सवार थे एक ही परिवार के 5 लोग

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में दिल्ली आउटर बाईपास पर चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार थे, जो सिरसा में सगाई समारोह से वापस रोहतक लौट रहे थे। गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग कार से बाहर निकल गए और बड़ा हादसा टल गया।

UP School Closed: प्रयागराज में भारी बारिश का कहर, आज सभी स्कूल रहेंगे बंद

भारी बारिश और शहर भर में भीषण जलभराव के कारण प्रयागराज के सभी स्कूल मंगलवार (18 अगस्त) को बंद रहेंगे। सभी बोर्डों के सभी परिषद, माध्यमिक और मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त विद्यालयों में, जिनमें पूर्व-प्राथमिक से लेकर कक्षा 12 तक के अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के संस्थान शामिल हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast