Search KhabarFast

Press ESC to close

चुनावी मौसम से पहले भाजपा ने कसी कमर, तीन राज्यों के प्रभारी नियुक्त, विनोद तावड़े को मिली यूपी की कमान

चुनावी मौसम से पहले भाजपा ने कसी कमर, तीन राज्यों के प्रभारी नियुक्त, विनोद तावड़े को मिली यूपी की कमान

BJP: आगामी चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन बदलाव करने में लगी हुई है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की कल सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान किया। जिसके बाद आज उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई हैं। जानकारी के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया को पंजाब के प्रभारी के रूप में चुना गया है। तो वहीं, गुजरात के प्रभारी के रूप में तरुण चुघ को नियुक्त किया गया है।

भाजपा की नई टीम का ऐलान

बताते चलें कि कल 17 अगस्त सोमवार को भाजपा ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नितिन नवीन की नई टीम के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रुप में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया, ओडिशा के बैजयंत पांडा और पूर्व RSS नेता राम माधव को चुना गया है। इसके अलावा स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। तो वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड के पूर्व CM तीरथ सिंह रावत को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कहीं खुशी-कहीं गम! प्रदर्शनकारी छात्रों को मिली राहत, तो दूसरी तरफ एक झटके में चली गईं 2250 नौकरियां

Ranchi Protest:झारखंड में बीते 24 दिनों से प्रदर्शन कर रहे छात्रों को 17 अगस्त की रात राहत मिली। प्रदर्शनकारी छात्रों के सामने झारखंड की हेमंत सरकार झुक गई और JSSC CGL समेत TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने का ऐलान किया। इस ऐलान के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों में खुशी लहर दौड़ पड़ी। वही, परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों की नौकरी छीन गई।

Baba Ramdev:कंगना रनौत पर फूटा बाबा रामदेव का गुस्सा, भाजपा को दे गए नसीहत

Baba Ramdev Lashesh Out On Kangana: बाबा रामदेव एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बार उन्होंने भाजपा सांसद कंगाना रनौत को निशाने पर लिया है। कंगना रनौत के गटरछाप वाले बयान पर बाबा रामदेव ने कहा कि उन्हें अपने कारनामें देखने चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को ऐसे नेताओं के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।

Employment Data July 2026: देश में घटी बेरोजगारी दर, जुलाई में 5.1% पर पहुंची; गांवों में हुआ ज्यादा सुधार

भारत में बेरोजगारी दर में जुलाई 2026 के दौरान कमी दर्ज की गई है। 15 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों की बेरोजगारी दर जुलाई में घटकर 5.1 फीसदी हो गई, जबकि जून में यह 5.5 फीसदी थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast