Baba Ramdev Lashesh Out On Kangana: बाबा रामदेव एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बार उन्होंने भाजपा सांसद कंगाना रनौत को निशाने पर लिया है। कंगना रनौत के गटरछाप वाले बयान पर बाबा रामदेव ने कहा कि उन्हें अपने कारनामें देखने चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को ऐसे नेताओं के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी बाबा रामदेव ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि शिक्षा-व्यवस्था की हालत खराब है और भर्तियों में घोटाले हो रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि प्रदर्शन के नाम पर अराजकता का समर्थन नहीं करते हैं।
बाबा रामदेव का कंगना पर निशाना
एक चैनल को इंटरव्यू देते हुए बाबा रामदेव ने कंगना रनौत पर कहा कि उनका बचपन कैसा रहा है। उनकी जवानी कैसी रही है। उनके पहले के काम कैसे रहे हैं। मैं ऐसे लोगों की बात नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के जवान को गटर बोलना, बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। ऐसे लोगों के खिलाफ पार्टी को कार्रवाई करनी चाहिए। बाबा रामदेव ने कहा कि अगर कोई मेरी प्रशंसा करे या फिर योग की प्रशंसा करे तो उकने गुनाहो पर लीपापोती कर दूं। युवा कोई जाति नहीं है।
दिमागी नक्सली वाले बयान पर क्या बोले बाबा रामदेव
महबूबा मुफ्ती के दिमागी नक्सली वाले बयान पर पूछे गए सवाल पर बाबा रामदेव ने कहा कि वह राजनीतिक पचड़े में नहीं पड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बौद्धिक दृष्टि से वितंडा और अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। लोकतंत्र में व्यक्ति को अपनी बात रखने की आजादी है लेकिन, इस आजादी का इस्तेमाल देश की बर्बादी के लिए नहीं होना चाहिए। बाबा रामदेव ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को अच्छा बनाने पर ध्यान देना चाहिए और भारत का रुपया डॉलर के बराबर होना चाहिए।
Also read: West Bengal News: पश्चिम बंगाल के तारापीठ में दर्दनाक हादसा, होटल में आग लगने से 7 लोगों की गई जान; कई घायल