Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के बहादुरगढ़ में मामूली झगड़े के बाद फायरिंग, दो सगे भाई गंभीर रूप घायल, जांच में जुटी पुलिस

हरियाणा के बहादुरगढ़ में मामूली झगड़े के बाद फायरिंग, दो सगे भाई गंभीर रूप घायल, जांच में जुटी पुलिस

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ के गांव कानोन्दा में रविवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। झगड़े के दौरान अचानक गोलियां चलने से दो सगे भाई साहिल और मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। दोनों घायलों को आनन-फानन में बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि गोलियां चल गईं। इसी दौरान गांव निवासी साहिल और उसका भाई मोहित गोली लगने से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घायलों के बयान भी दर्ज किए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार साहिल को एक गोली लगी है, जबकि मोहित के हाथ में गोली लगी है और कमर के पास छर्रे लगने के निशान मिले हैं।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि विवाद के दौरान गोली किसने चलाई और किस वजह से फायरिंग की गई। घटना के पीछे की असली वजह क्या थी और वारदात में कौन-कौन शामिल था, पुलिस इसकी गहनता से पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ घटना की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि कानोन्दा में झगड़े के दौरान दो भाइयों को गोली लगने की सूचना मिली थी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के साढौरा में पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

Haryana News: हरियाणा के साढौरा दोसड़का चौक पर चौहान पोल्ट्री फार्म के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 32 वर्षीय युवक सुशील की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक सुशील काला अंब की एक कंपनी में नाइट ड्यूटी करता था और ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था। इसी दौरान दोसड़का चौक पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

यूपी के हापुड़ में तेज रफ्तार का कहर, थार पलटने से 4 की मौत; एक गंभीर रूप घायल

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast