Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: बहादुरगढ़ में टू व्हीलर कंपनी के शोरूम और सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

Haryana News: बहादुरगढ़ में टू व्हीलर कंपनी के शोरूम और सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

Bahadurgarh fire: हरियाणा के बहादुरगढ़ में दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित श्री बालाजी होंडा शोरूम और सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई।बताया जा रहा है कि आग शोरूम के अंदर बने सर्विस सेंटर से शुरू हुई और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।

शोरूम के अंदर रखे प्लास्टिक और रबर के सामान में आग तेजी से फैल गई, जिस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शोरूम के सामने जाम की स्थिति बन गई, जिसके चलते यातायात प्रभारी ट्रैफिक को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं।

आग लगने के कारणों कानहीं लगा पता  

बताया गया है कि होली के त्यौहार के कारण शाम करीब 4बजे ही शोरूम बंद कर दिया गया था और सभी कर्मचारी घर जा चुके थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शोरूम मालिक को भी घटना की सूचना दे दी गई है। आग लगने के कारणों और नुकसान का आधिकारिक आंकड़ा अभी सामने नहीं आ पाया है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast