
बहादुरगढ़: हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले के जसौर खेड़ी गांव में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही उन्होंने शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई है।
बहादुरगढ़ जिले के जसौरखेड़ी गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जसौरखेड़ी के ओमबीर के तौर पर हुई है। वारदात के वक़्त ओमबीर अपने दो दोस्तों के साथ कुलासी रोड पर नहर के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावर आये और ओमबीर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद मृतक के दोनों दोस्त मौके से भाग गए। रास्ते में मृतक के भाई को उन्होंने बताया कि ओमबीर की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि हत्या के आरोपियों की पहचान कर उनकी तालाश में जुट गई है। साथ ही मौके पर मौजूद मृतक के दोस्तों की तलाश भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृतक ओमबीर भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। साल 2005 में उस पर हत्या का मामला भी दर्ज हुआ था। इसके अलावा भी मृतक ओमबीर पर तीन और मामले भी दर्ज थे। ओमबीर उर्फ भोलू पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर बदमाश रहा है। लेकिन पिछले कई सालों से वो अपराध की दुनिया से काफी दूर हो गया था। मृतक ओमबीर के पास एक बेटा और एक बेटी है और हाल फिलहाल वो गांव में खेती बाड़ी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। फिलहाल पुलिस हत्या की इस वारदात की हर पहलू से जांच कर रही है और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान के साथ पूरे मामले का खुलासा भी किया जाएगा।
Leave a comment