
सिरसा: हरियाणा के सिरसा में 15 मार्च को डबवाली के गांव गोदिका में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत होने के मामले में अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिनकी गिरफ़्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजन पिछले कई दिनों से पुलिस से गुहार लगा रहे है लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ़्तारी नहीं की है।
मृतक मुकेश कुमार सिरसा की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का निवासी था। मृतक के परिजन इस मामले में हत्या का आरोप लगा रहे है। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए है। पुलिस की कार्यप्रणाली से खफा होकर आज मृतक के परिजनों ने इस मामले में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज से न्याय की गुहार लगाई है। मृतक मुकेश कुमार के पिता भवानी राम जो कि खुद एक बुजुर्ग है आज इंसाफ की मांग को लेकर पैदल ही गृहमंत्री अनिल विज से मिलने के लिए सिरसा से अंबाला के लिए रवाना हुआ।
बुजुर्ग पिता भवानी राम ने मीडिया के समक्ष अपना दुखड़ा भी रोया और अपने बेटे की हत्या के मामले में हरियाणा पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया है। वही डबवाली के डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने इस मामले में जल्द कार्रवाई करने का दावा भी किया है। आपको बता दे कि मुकेश कुमार की 15मार्च 2022को डबवाली के गांव गोदिका के पास डेड बॉडी मिली थी।
मीडिया से बातचीत करते मृतक मुकेश कुमार के पिता भवानी राम ने बताया कि 15 मार्च को उसके बेटे की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी जिसके बाद पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी लेकिन आज एक हफ्ते से भी ज्यादा का समय हो चुका है पुलिस ने इस मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
भवानी राम ने कहा कि उन्हें अब सिरसा पुलिस से न्याय की कोई उम्मीद नहीं है इसलिए वे प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज से मिलने के लिए अंबाला जा रहे है और गृह मंत्री अनिल विज से ही न्याय की गुहार लगाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर अनिल विज से मुलाकात अंबाला में नहीं हो सकी तो वे दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए जा सकते है।
Leave a comment