Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: अंबाला में फर्जी RTO अधिकारी बनकर लूट, ट्रक ड्राइवर को बनाया शिकार, पुलिस ने धर दबोचा

HARYANA NEWS: अंबाला में फर्जी RTO अधिकारी बनकर लूट, ट्रक ड्राइवर को बनाया शिकार, पुलिस ने धर दबोचा

HARYANA NEWS: हरियाणा के अंबाला में लूट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने खुद को RTO अधिकारी बताकर ट्रक ड्राइवर को निशाना बनाया। फर्जी चेकिंग के नाम पर पहले ट्रक को रुकवाया गया, फिर ड्राइवर के साथ मारपीट की गई, उसे अगवा कर नकदी लूट ली गई और स्क्रैप से भरा ट्रक लेकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से इस वारदात का खुलासा हो गया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अंबाला नेशनल हाइवे नंबर एक पर शास्त्री कट, कुलदीप नगर के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब बोलेरो सवार कुछ लोगों ने एक ट्रक को रुकवा लिया। आरोपियों ने खुद को RTO अधिकारी बताते हुए ट्रक के कागजात और सामान की बिल्टी चेक करने का बहाना बनाया। जांच के दौरान आरोपियों ने बिल्टी को नकली बताते हुए ड्राइवर शिव प्रकाश और उसके साथी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बदमाश ड्राइवर को जबरन अपनी बोलेरो में बैठाकर अपने साथ ले गए और रास्ते में उससे नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ड्राइवर को शाहाबाद-साहा पुल के नीचे उतारकर फरार हो गए और स्क्रैप से भरा ट्रक अपने साथ ले गए।

पीड़ित ड्राइवर की शिकायत पर थाना पड़ाव में लूट का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रबंधक निरीक्षक धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने गुप्त  सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अनुज कुमार को पानीपत से गिरफ्तार कर लिया। पड़ाव पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया, जिसके दौरान उसकी निशानदेही पर लूटा गया ट्रक और स्क्रैप बरामद कर लिया गया।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी एक पेशेवर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी सोनीपत में हत्या का मामला दर्ज है। फिलहाल रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है और पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हापुड़ में दीपांशु पर हुए हमले के मामले ने पकड़ा तूल, सूर्या मर्डर केस से क्यों जोड़ रहे लोग

Uttar Pradesh News: हापुड़ में दीपांशु नामक एक युवक पर हुए हमले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। 5 जून की रात दीपांशु पर कुछ लोगों ने चाकू से वार कर दिया था। उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। लोग इस गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या चौहान मर्डर के से जोड़ रहे हैं। दीपांशु पर कथित तौर पर रास्ते में घेरकर चाकूओं से हमला किया गया।

Haryana News: गुरुग्राम में डबल मर्डर से फैली सनसनी, पति ने पत्नी और बेटे को गोलियों से किया छलनी

Haryana News: साइबर सिटी गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय सुरक्षा अधिकारी ने घरेलू विवाद में पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

डीयू प्रोफेसर हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा, 1400 किमी दूर आकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

DU Professor Murder Case:दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्तिमा पॉल की हत्या मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast