Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में पुलिस अधिकारी पर हमला, युवकों ने SHO पर चाकू और ईंट से किए वार

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में पुलिस अधिकारी पर हमला, युवकों ने SHO पर चाकू और ईंट से किए वार

Haryana News: हरियाणा के अंबाला शहर के नजदीक गांव मटहेड़ी में गश्त के दौरान झगड़ा छुड़वाने पहुंचे नग्गल थाना प्रभारी सुरेश कुमार पर युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि झगड़ा कर रहे युवकों ने थाना प्रभारी पर चाकू और ईंट से हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई सेक्टर-32 रेफर किया है।

दरअसल, नग्गल थाना प्रभारी सुरेश कुमार गश्त पर थे। इसी दौरान गांव मटहेड़ी में उन्हें कुछ युवकों के बीच झगड़ा होता दिखाई दिया। पुलिस के मुताबिक, एक युवक के साथ चार-पांच युवक मारपीट कर रहे थे। थाना प्रभारी सुरेश कुमार युवक को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। आरोप है कि झगड़ा कर रहे युवकों ने थाना प्रभारी पर ही हमला कर दिया। इस दौरान चाकू और ईंट से ताबड़तोड़ वार किए गए। हमले में सुरेश कुमार की गर्दन, बाजू, अंगूठे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल थाना प्रभारी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई सेक्टर-32 रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और पूर्व मंत्री असीम गोयल भी सिविल अस्पताल पहुंचे और घायल थाना प्रभारी का हाल जाना। वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी विजय कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बहादुरी का परिचय दिया। उन्होंने एक युवक को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। फिलहाल पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar news:बिहार के 37 हजार स्कूलों तक पहुंचेगा ‘मशाल’ कार्यक्रम, 27 लाख विद्यार्थियों की भागीदारी के बाद अब CBSE स्कूल भी होंगे शामिल

Bihar News:बिहार में स्कूली स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए खेल विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ‘मशाल’ कार्यक्रम का आयोजन 20 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक किया जाएगा। इस बार राज्य के लगभग 37 हजार मध्य एवं उच्च विद्यालयों के साथ CBSE से संबद्ध विद्यालयों को भी कार्यक्रम में शामिल किया जा रहा है।

Bihar News: 2.48 लाख बाढ़ प्रभावित किसानों के खाते में पहुंचे 112.52 करोड़ रुपये, CM सम्राट चौधरी ने जारी की अनुदान राशि

Bihar Flood Relief :बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को 2,48,704 किसानों के बैंक खातों में कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत 112.52 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह में अतिवृष्टि और नदियों के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण आई बाढ़ से किसानों की फसलों को नुकसान

Uttrakhand News:अंकिता भंडारी हत्याकांड: दोषियों को उम्रकैद, धामी सरकार ने न्याय दिलाने के लिए उठाए कई कदम

Uttrakhand News:अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने मामले में की गई कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान उठाए गए कदमों को रेखांकित किया है। सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में घटना के सामने आने के बाद से ही आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast