Search KhabarFast

Press ESC to close

हिसार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली; दूसरा गिरफ्तार

हिसार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली; दूसरा गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के हिसार में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 9:30 बजे भिवानी रोहिल्ला के पास पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संदीप उर्फ फिल्मी के पैर में गोली लगी। वहीं उसके साथी अनिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी विनोद पानू हत्याकांड में वांछित थे। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस और अन्य खाली राउंड बरामद किए हैं। घायल आरोपी संदीप को इलाज के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।

कई गंभीर मामलों में दर्ज हैं केस

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, गवाह को गोली मारने और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब मुठभेड़ से जुड़े पूरे घटनाक्रम और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और बरामद हथियारों व कारतूसों के संबंध में भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में पुलिस अधिकारी पर हमला, युवकों ने SHO पर चाकू और ईंट से किए वार

Haryana News: हरियाणा के अंबाला शहर के नजदीक गांव मटहेड़ी में गश्त के दौरान झगड़ा छुड़वाने पहुंचे नग्गल थाना प्रभारी सुरेश कुमार पर युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि झगड़ा कर रहे युवकों ने थाना प्रभारी पर चाकू और ईंट से हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई सेक्टर-32 रेफर किया है।

Haryana Weather Update: अक्टूबर में भी गर्मी बरकरार, अगले 5 दिन बारिश के आसार कम; 7-8 अक्टूबर को बदल सकता है मौसम

Haryana Weather Update: हरियाणा में अक्टूबर की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन लोगों को अभी गर्मी से खास राहत नहीं मिली है। प्रदेश में बारिश की कमी और लगातार शुष्क मौसम के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को राज्य का औसत अधिकतम तापमान पिछले दिन की तुलना में 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले कुछ दिनों में तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast