
Anil Vij Attacked Kejriwal: अरविंद केजरीवाल बयान के बाद सोनीपत प्रशासन का बड़ा कदम सोनीपत के राई से सिंचाई विभाग के अधिकारी आशीष कौशिक ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दायर की है। जिसपर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मामला दर्ज हुआ है तो जांच होगी। वो बताएं ना किसने मिलाया पानी में जहर मिलाया। वहीं केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह यमुना का पानी पीकर दिखाएं जिसपर अनिल विज ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने पीकर दिखाया। वहीं दिल्ली में पंजाब सरकार की गाड़ी में कैश और शराब पकड़े जाने पर भी अनिल विज ने तीखा प्रहार कर किया।
अरविंद केजरीवाल बयान के बयान पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा कि उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है तो जांच होगी। वो बताएं कहा है जहर और किसने मिलाया। उन्होंने गुस्से में लाल होते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एक टेरर क्रिएट करने की कोशिश की है। उनको इसका जवाब तो देना होगा। वहीं केजरीवाल ने अमित शाह को यमुना का पानी पीके दिखाने की बात पर अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने पीकर दिखा दिया और एक ही बात है चाहे मुख्यमंत्री हो या फिर कोई और।
गाड़ी में कैश मिले पर अनिल विज ने कसा तंज
दिल्ली में पंजाब सरकार को गाड़ी में कैश और शराब बरामद होने का मामला सामने आया जिसपर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब से गाड़ी आई है। तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंजाब से पैसे कौन भेज रहा है। पंजाब में किसकी सरकार है। किसके पास पैसों का अंबार है। ये अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ये सुचिता की बात करने वाले हर हथकंडा अपना रहे है।
Leave a comment