
Haryana News: दिल्ली में सभी 70 सीटों पर मतदान किए जा रहे है। इसी बीच रिजल्ट को लेकर अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 8 तारीख भारतीय जनता पार्टी के लिए शुभ है। हरियाणा में भी 8 तारीख को कमल खिला था दिल्ली में भी 8 तारीख को कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में जो रोता है वो खोता है।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये आम आदमी पार्टी इस बार चुनाव में कदम कदम पर रो रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जिस प्रकार शिकायतें कर रही है 100 प्रतिशत हारेगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का लटका हुआ चेहरा बता रहा है कि वो हार चुके हैं। हरियाणा में केजरीवाल पर दर्ज हुई एफआईआरको लेकर बोले विज कोई भी कानून के तहत कारवाई कर सकता है।
दिल्ली में मतदान जारी
बता दें कि दिल्ली की 70 सीटों पर मतदान 5 फरवरी 2025 यानी आज किया जा रहा है। जिसके परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाने हैं।इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस, और अन्य कई राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।
निकाय चुनाव पर बोले अनिल विज
निकाय चुनाव पर अनिल विज ने कहा कि किससे चुनाव लड़ेंगे, कोई पार्टी तो नहीं है। हर तरफ भाजपा ही भाजपा हर निकाय चुनाव भी भाजपा ही जीतेगी। बता दें कि हरियाणा नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। मंगलवार को राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने शहरी स्थानीय निकाय के चुनावों की घोषणा की।
Leave a comment