Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा कदम, आशा वर्करों की समस्याओं पर आरती सिंह राव ने लिया संज्ञान, जल्द समाधान का दिया भरोसा

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा कदम, आशा वर्करों की समस्याओं पर आरती सिंह राव ने लिया संज्ञान, जल्द समाधान का दिया भरोसा

Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने चंडीगढ़ में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (पुरुष/महिला) और आशा वर्कर यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र के इन अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों की समस्याओं, लंबे समय से लंबित मांगों और कार्यस्थल पर आ रही व्यावहारिक चुनौतियों को विस्तार से सुनना और उनका निराकरण करना था।

 इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा के मिशन निदेशक आर. एस ढिल्लो, नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव समेत विभाग के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान यूनियन के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं को स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखा। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कर्मचारियों की सभी न्यायोचित मांगों को अत्यंत ध्यानपूर्वक और संवेदनशीलता के साथ सुना।

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कर्मचारियों की जायज मांगों का प्राथमिकता के आधार पर और एक निर्धारित समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों और आशा वर्करों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे सीधे तौर पर जमीनी स्तर पर जनता से जुड़कर स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाते हैं। ऐसे में कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना और उन्हें बेहतर कार्य माहौल प्रदान करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

 बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे यूनियन के प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई करें और संबंधित फाइलों की प्रक्रिया को गति दें, ताकि समयबद्ध तरीके से सकारात्मक परिणाम सामने आ सकें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के कैथल में दर्दनाक घटना, चलती कार में वीडियो बनाकर युवक ने दी जान, 2 महिलाओं को ठहराया जिम्मेदार

Haryana news: हरियाणा के कैथल जिले में 43 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें उसने दो महिलाओं और दो पुरुषों को अपनी मौत को जिम्मेदार ठहराया।

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह का बड़ा संदेश, बोले- ज्ञान का उपयोग राष्ट्र और समाज के हित में करें विद्यार्थी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में नवनिर्मित ‘सीडीएस जनरल बिपिन रावत फार्मेसी अकादमिक ब्लॉक’ का वर्चुअली लोकार्पण किया। राज्यपाल ने कहा कि भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के नाम पर इस भवन का नामकरण अत्यंत सार्थक है। यह विद्यार्थियों में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने ज्ञान का उपयोग राष्ट्र और समाज के हित में करने का संकल्प ले।

Uttarakhand News: SIR को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दूसरे चरण में मतदाताओं को जारी नोटिस एवं सुनवाई के सम्बंध में विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों की नोटिस की सुनवाई के लिए बनाई गई कार्ययोजना की विस्तारपूर्वक जानकारी ली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast