HARYANA: 8 लोगों ने मिलकर हत्या को दिया अंजाम, सभी को हुई उम्रकैद की सजा

HARYANA: 8 लोगों ने मिलकर हत्या को दिया अंजाम, सभी को हुई उम्रकैद की सजा

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के लाडवा कस्बे में एक युवक धर्मेंद्र ने सात दोस्तों के साथ मिलकर अपने जीजा की हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उन्हें अदालत ने सभी आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुना दी है।

कुरुक्षेत्र के लाडवा कस्बे में मंदीप हत्याकांड में कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉक्टर अमित कुमार गर्ग की अदालत ने मुख्य आरोपी धर्मेंद्र सहित उसके सात दोस्तों बिलाल- बृजेश राजूराहुल- शहजाद, शबीर खान, प्रेमचंद्र व संदीप कुमार के साथ मिलकर जीजा मंदीप की हत्या का दोषी मानते हुए सभी आठों हत्यारे को उम्र कैद की सजा सुनाते हुए जेल भेजने के आदेश दिए।

सरकारी वकील संदीप कुमार मामले की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 1 मई 2019 की रात्रि मुख्य आरोपी धर्मेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने जीजा मंदीप का मर्डर कर दिया हालांकि मामले कोई स्वतंत्र गवाह सामने नहीं आया लेकिन फिर भी माननीय न्यायाधीश महोदय ने कॉल डिटेल में अन्य साक्ष्यों का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए 52 पृष्ठों का विस्तृत फैसला देते हुए सभी आरोपियों को सजा सुनाई है।

Leave a comment