Haryana: सोनीपत का मोस्ट वांटेड आरोपी गिरफ्तार, एक दर्जन से भी अधिक लूट और हत्या के मामले हैं दर्ज

Haryana: सोनीपत का मोस्ट वांटेड आरोपी गिरफ्तार, एक दर्जन से भी अधिक लूट और हत्या के मामले हैं दर्ज

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में एसटीएफ पुलिस बड़ी सफलता हाथ लगी है दो मोस्ट वांटेड आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बड़े खुलासे हुए हैं जिन पर लूट हत्या चैन स्नैचिंग आदि की एक दर्जन से भी अधिक वारदातों में शामिल होने के आरोप है अब गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि इनके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

सोनीपत की एसटीएफ पुलिस के हत्थे चढ़े यह दोनों मोस्ट वांटेड आरोपी धीरज उर्फ मिंटू और दौलत राम गांव बख्तावरपुर जिला सोनीपत के रहने वाले हैं। अब इन दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि इनके साथ जुड़े अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सके। एसटीएफ इंस्पेक्टर सतीश देसवाल ने बताया कि यह आरोपी पिछले 7 महीनों से फरार चल रहे थे और पुलिस ने इनको मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाल कर 5 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ था।

गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी प्रेमिका की भी हत्या को अंजाम दिया था। जिनको पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली से गिरफ्तार किया है इनके पास कई तरह के हथियार भी हैं जिनकी बरामदगी पुलिस जल्द करेगी और यह लूट हत्या जैसी एक दर्जन से भी अधिक वारदातों में सम्मिलित रहे हैं।

Leave a comment