सड़क पर मंगेतर के साथ झूमना लड़की को पड़ा महंगा, 10 साल की सजा के साथ लगी ये पाबंदी

सड़क पर मंगेतर के साथ झूमना लड़की को पड़ा महंगा, 10 साल की सजा के साथ लगी ये पाबंदी

Couple had to share the video: आज के समय में सोशल मीडिया का जादू लोगों के सिर पर इस तरह चढ़ा है कि उनके साथ कुछ भी घटना घटित होती है उसके सोशल मीडिया पर शेयर कर देते है हालांकि कई बार शेयर करने से फायदा हो जाता है तो कई बार ये शेयर काफी भारी भी पड़ जाता है।ऐसे ही एक कपल पर डांसर की वीडियो शेयर करना भारी पड़ गया है। बता दें कि कपल ने अपने डांसर की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, लेकिन इस वीडियो ने उनको सलाखों के पीछे पहुचां दिया। अब पूरा मामला क्या है?चलिए आपको बताते है। 

वीडियो शेयर करना कपल को पड़ा भारी

दरअसल कुछ देशों में हिजाब को लेकर कड़े कानून बनाने गए है। यानी अगर कोई हिजाब के बिना बाहर मिल गई तो उससे काफी सुनने को मिलती है। ऐसे ही एक कपल ने किया। कपल ने अपने डांसर की वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 21 साल की अस्तियाज हघीघी अपने 22 साल के मंगेतर आमिर मोहम्मद के साथ बिना हिजाब पहने डांस कर रही हैं। दोनों ने डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खुद शेयर कर दिया था। लेकिन इस वीडियो में उन्हें 10.5 की सजा और दो साल तक सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करने की बात कहीं है। साथ ही दो साल तक देश छोड़ने की हिदायत दी है।

कपल को 10.5 की सुनाई सजा

मामला ईरान की राजधानी तेहरान के मेन स्क्वायर का है। एचआरएएनए के अनुसार, कपल पर 'अनैतिकता और दुराचार फैलाने' और 'विधानसभा और राष्ट्रीय सुरक्षा को बाधित करने का इरादा रखने' का आरोप लगाया गया था, अब इन्हें 10.5 साल की सजा सुनाई गई है। बता दें कि पहले सुरक्षा बलों ने कपल के घर पर छापा मारा। इन्हें पूछताछ के लिए ले जाया गया.,फिर जेल भेज दिया गया था। हघीघी और आमिर दोनों के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं। दोनों के यूट्यूब चैनल भी हैं, जिन पर करीब पांच लाख सब्सक्राइबर्स हैं।

Leave a comment