
a strict rule about children: दुनिया में 193 देश मौजूद है। हर देश के अपने अलग रीति-रिवाज है। पैदा होने से लेकर मृत्यु तक हर किसी के अलग-अलग रिवाज है। भारत की बात करें तो जब बच्चा पैदा होता है तो कई रीति-रिवाजों का पालना किया जाता है। वहीं बच्चों को मां से लेकर रिश्तेदारों तक प्यार मिलता है। लेकिन एक ऐसा शहर का जहां माता-पिता बच्चे को हाथ से खाना नहीं खिला सकते। चलिए आपको इस शहर के बारे में बताते है।
दरअसल नॉरवे में बच्चों को लेकर एक कठोर नियम बनाया गया है। यहां माता-पिता बच्चे को हाथ से खाना नहीं खिला सकते। बल्कि बच्चों को चम्मच से ही खाना खिलाने का निर्देश है। इतना ही नहीं नॉरवे में बच्चों को अपने साथ बिस्तर पर सुलाना भी गुनाह है। वहीं नॉरवे में एक भारतीय कपल को इन नियमों को न फॉलो करने पर काफी मुश्किल उठानी पड़ी थी। कपल ने गलती यह की थी कि बच्चों को हाथ से खाना खिला दिया था।
भारतीय कपल ने बच्चों को अपने साथ सुलाया भी था। जिसके बाद नॉरवे प्रशासन ने इस कपल से उनके दोनों बच्चों को छीन लिया। हालांकि इस मामले को 10साल हो गए। वहीं लंबी कानूनी लड़ाई के बाद भारतीय मां-बाप अपने बच्चों को दोबारा हासिल कर सके थे। इस वाकये पर फिल्म भी बनी रही है।
इस फिल्म में रानी मुखर्जी बच्चों की मां का किरदान निभा रही हैं। इस फिल्म का टीजर भी जारी हो चुका है। बता दें कि 2011में अनुरूप भट्टाचार्य और उनकी पत्नी सगारिका के साथ ये घटना हुई थी। उनके तीन साल के बेटे और एक साल की बेटी को नॉरवे सरकार ने नियमों के उल्लंघन में अपनी कस्टडी में ले लिया था।
Leave a comment