Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत पर की थी ये टिप्पणी, अब META के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी

भारत पर की थी ये टिप्पणी, अब META के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी

Mark Zuckerberg On India: मेटा के मालिक मार्क जकरबर्ग ने भारत को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर माफी मांग ली है। इसकी जानकारी भाजपा लोकसभा सांसद और आईटू मामलों के संसदीय समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। मंगलवार को ही दुबे ने कहा था कि मार्क के बयान को लेकर जल्द ही मेटा को समन किया जाएगा। हालांकि, उससे पहले ही मेटा के मालिक ने माफी मांग ली है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान मार्क ने एक पोडकास्ट में कहा था कि कोविड-19 के बाद कई देशों में सरकारें बदली हैं, जिसमें भारत भी शामिल है। इन चुनाव परिणामों से यह स्पष्ट होता है कि सरकार के प्रति जनता का विश्वास कम हुआ है।

मेटा ने मांगी माफी

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा, “भारतीय संसद व सरकार को 140करोड़ लोगों का आशीर्वाद व जन विश्वास प्राप्त है।मेटा के अधिकारी ने आख़िर अपनी ग़लतियों के लिए क्षमा माँगी है ।यह जीत भारत के आम नागरिकों की है,माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी को जनता ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बना कर दुनिया के सामने देश के सबसे मज़बूत नेतृत्व से परिचय करवाया है। अब इस मुद्दे पर हमारे कमेटीका दायित्व ख़त्म होता है,अन्य विषयों पर हम इन सोशल प्लेटफ़ॉर्म को भविष्य में बुलाएँगे,क्षमा शोभती उस भुजंग को जिसके पास गरल हो। जय संसद,जय भारत।“

क्या था मामला?

बता दें, फेसबुक फाउंडर और मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने विश्व के जानेमाने पोडकास्टर जो रोगन से बातचीत करते हुए कहा था कि कोविड-19 के बाद दुनिया में जो भी चुनाव हुए हैं उसमें सरकारें हारी हैं, जिसमें भारत भी शामिल है। उन्होंने आगे कहा था कि सरकारों की हार दिखाती है कि कोविड के बाद लोगों का सरकार पर भरोसा कम हुआ है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

"विमान में बम है",फुकेत से आई फ्लाइट के टॉयलेट के शीशे पर लिखा, कोलकाता एयरपोर्ट पर हड़कंप

Kolkata Airport: कोलकाता एयरपोर्ट पर एक बार फिर से बम की अफवाह की बात सामने आई हैं। बता दें की फुकेत से आई फ्लाइट के टॉयलेट के शीशे पर लिखा मिला "विमान में बम है।" उसके बाद पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। यात्रियों में अफरा- तफरी का माहौल हो गया।

बारामूला में गरजे फारुक अब्दुल्ला, बोले- आर्टिकल 370 के लिए लड़ते रहेंगे, एक दिन वापस मिलेगा विशेष दर्जा

Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर अनुच्छेद 370 को लेकर बड़ा बयान दिया है। शनिवार को बारामूला में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए लड़ाई जारी रखेंगे और उन्हें भरोसा है कि एक दिन जम्मू-कश्मीर को अपना विशेष दर्जा वापस मिल जाएगा।

Aaj Ka Mausam 25 October: बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन...देश के 15 राज्यों के लिए बनेगा आफत, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

25 October Weather Update: इस समय पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर बना अवदाब पिछले घंटों में दक्षिण-पूर्व दिशा में धीमी गति से आगे बढ़ा है। जिसका असर भारत के दक्षिणी हिस्से में देखने को मिल रहा है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) उत्तर-पश्चिम इलाके के लिए अलर्ट जारी जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast