Search KhabarFast

Press ESC to close

Gutkha Baneed: इस राज्य में गुटखे की बिक्री पर लगी रोक, वितरण करने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

Gutkha Baneed: इस राज्य में गुटखे की बिक्री पर लगी रोक, वितरण करने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

Gutkha Baneed: कर्नाटक सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा पर राज्य में प्रतिबंध लगा दिया है। यह पाबंदी 10 अगस्त 2026 से एक साल की अवधि तक लागू रहेगी। इसके अलावा गुटखा के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण पर भी रोक रहेगी।  

कर्नाटक सरकार की तरफ से इस संबंध में 10 अगस्त को अधिसूचना जारी की गई थी। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बताया कि तंबाकू या निकोटिन युक्त गुटखा या अन्य प्रतिबंधित उत्पादों के खिलाप पूरे राज्य में अभियान चलाए जा रहे हैं।     

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई 

सरकार ने ये कार्रवाई खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 की धारा 30(2)(a) और खाद्य सुरक्षा एवं मानक विनियम के विनियम 2.3.4 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए की है। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतिबंधित उत्पादों के निर्माण या नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें प्रतिबंधित तंबाकू या निकोटिन की ब्रिकी जानकारी मिलती है, को अधिकारियों को सूचना दें।

इन राज्यों में बैन है गुटखा

कर्नाटक के अलावा कई अन्य राज्यों में भी तंबाकू युक्त गुटखा पर प्रतिबंध लगे हैं। इसमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, नागालैंड,ओडिशा और तमिलनाडु जैसे राज्य शामिल है। कई राज्यों में सिर्फ तंबाकू/निकोटिन वाले खाद्य जैसे गुटखा, तंबाकू-मिश्रित पान मसाला आदि प्रतिबंधित हैं। जबकि सिगरेट, बीड़ी या अन्य तंबाकू उत्पादों पर अलग नियम लागू होते हैं।           

Also read: Mumbai Fire: मुंबई में आग का तांडव! चर्च रोड की 11वीं मंजिल पर भीषण आग, 2 की मौत, 8 घायल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी...'ब्रिक्स समिट के डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

Rahul Gandhi Social Media Post: ब्रिक्स समिट के पहले दिन मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत समेत विश्वभर के नेता शामिल हुए। अब डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी है और गैर-शाकाहारी खाना स्वादिष्ट होता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिक्स के डिनर में शाकाहारी खाना परोसा गया। डिनर का आयोजन भारत मंडपम् में किया गया था।

BRICS Summit 2026: 3 दिन, 15 द्विपक्षीय बैठकें और 20 बड़े मुद्दे, जानिए भारत की कूटनीतिक ताकत

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को आयोजित 18वें ब्रिक्स समिट शिखर सम्मेलन में वैश्विक राजनीति से लेकर आतंकवाद, पश्चिम एशिया संकट, व्यापार, डॉलर के विकल्प और ग्लोबल साउथ की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणापत्र जारी किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में डिनर की मेजबानी की।

'2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC',अमित शाह ने बताया मोदी सरकार का बड़ा संकल्प

Amit Shah On UCC Implementation:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकारें 2029 से पहले देश के 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की 25 साल की राजनीतिक यात्रा का भी जिक्र किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast