Search KhabarFast

Press ESC to close

‘अब कोई सेफ नहीं रहेगा, हर कंटेस्टेंट को मिलेगी एक्स्ट्रा Lifeline’, बिग बॉस 20 में आया नया ट्विस्ट

‘अब कोई सेफ नहीं रहेगा, हर कंटेस्टेंट को मिलेगी एक्स्ट्रा Lifeline’, बिग बॉस 20 में आया नया ट्विस्ट

Bigg Boss Rules: कलर्स टीवी के सबसे फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन का ऑफिशियल ट्रेलर आज 12 अगस्त बुधवार को जारी कर दिया गया है। हर बार की तरह इस बार भी शो के होस्ट सलमान खान एक बड़े सरप्राइज के साथ वापस आ रहे हैं। रिलीज किए गए ट्रेलर के अनुसार, इस बार शो के नियमों को पूरी तरह से बदल दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस सीजन में हर कंटेस्टेंट को एक एक्स्ट्रा जीवनदान मिलेगा। JioHotstar और कलर्स टीवी की मानें तो हर कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन के दौरान एक और मौका दिया जाएगा। बता दें, शो का टीज़र पहले ही रिलीज किया जा चुका है। बिग बॉस का नया सीजन 06 सितंबर से शुरु होगा।

‘बिग बॉस 20’ में बदले गेम रूल्स

‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन का एक नया वीडियो जारी किया गया है, जिससे फैंस एक्साइटेड और कंफ्यूजड नजर आ रहे हैं। दरअसल, जारी किए गए वीडियो में दो योद्धाओं को आपस में लड़ता दिखाया गया है, लेकिन जब दोनों लड़ते हुए गिर जाते है, तभी बीच में सलमान खान की एंट्री होती है। सलमान खान दोनों योद्धाओं को तथास्तू कहते है। इस दौरान सलमान बिग बॉस के घर में सभी सदस्य को 'एक्स्ट्रा जीवनदान' मिलने की बात कहते है। लेकिन ये 'एक्स्ट्रा जीवनदान' कब-कैसे मिलेगा, इसका अभी कोई जिक्र नहीं किया गया है। इस वजह से फैंस की उत्सुकता भी बढ़ गई है।

दरअसल, पहले की सीजन में कई कंटेस्टेंट चुपचाप किनारे में बैठकर या कम जोखिम के साथ आगे बढ़ते थे, लेकिन अब उन्हें ऐसा मौका नहीं मिलेगा। क्योंकि दूसरा मौका भी एक बार ही है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि इस बार सारे कंटेस्टेंट को अपने खेलने के तरीके को 'एक्स्ट्रा जीवनदान' की सुविधा के हिसाब से बदलना पड़ेगा।

Also read: ‘SIR के नाम पर मतदाताओं के अधिकारों पर हमला’, वोटिंग लिस्ट से नाम हटाने पर बिफरे एक्टर प्रकाश राज

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पवन सिंह को लगा बड़ा झटका...अदालत में नहीं हुए पेश, बलिया फैमिली कोर्ट ने लगाया जुर्माना

भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे कानूनी विवाद में नया अपडेट सामने आया है। भरण-पोषण से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान पवन सिंह अदालत में पेश नहीं हुए।

फिल्म ‘हीरो’ की एनिवर्सरी पोस्ट पर भड़के सिंगर अमाल मलिक,सलमान खान फिल्म्स पर निकाला गुस्सा, बोले - कमेंट डिलीट मत करो...

Amaal Mallik on Film Hero Anniversary Post: संगीतकार और गायक अमाल मलिक ने सलमान खान फिल्म्स की 2015 में आई फिल्म 'हीरो' की सालगिरह पर किए गए एक पोस्ट पर आपत्ति जताई है। उन्होंने देखा कि फिल्म के एक गाने के संगीतकार और गीतकार का नाम नहीं लिया गया है।

Entertainment News: सलमान खान की टीम पर भड़के अमाल मलिक, जानें क्या थी नाराजगी की वजह

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी की सोशल मीडिया टीम पर नाराजगी जाहिर की है। मामला 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरो' की 11वीं सालगिरह से जुड़ा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast