Search KhabarFast

Press ESC to close

Justice Verma:जस्टिस वर्मा कैश कांड की रिपोर्ट लोकसभा में पेश, तीनों आरोपों पर पूर्व जज ने क्या दिया जवाब

Justice Verma:जस्टिस वर्मा कैश कांड की रिपोर्ट लोकसभा में पेश, तीनों आरोपों पर पूर्व जज ने क्या दिया जवाब

Parliamenty Committee Report On Justice Verma:इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायधीश जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड की जांच कर रही तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट बुधवार यानी 12 अगस्त को लोकसभा में पेश की गई। संसद के मानसून सत्र 2026 के खत्म होने से एक दिन पहले पेश की गई रिपोर्ट में किसी भी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं।

रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी का घर के भीतर मिलना, ऐसे मामलों को अनदेखा नहीं किया जा सकता। साथ ही संसदीय समिति ने जस्टिस वर्मा की तरफ से मिले जवाब का भी उल्लेख किया है।

पहला आरोप पर क्या जवाब

पहले आरोप लगाया गया था कि न्यायमूर्ति वर्मा के सरकारी आवास पर नकदी मिलनी की वजह कोई स्त्रोत या मालिकाना हक है क्या। रिपोर्ट में कहा गया है कि न्यायमूर्ति वर्मा ने नोटों के मिलने, उसके स्त्रोत और उनके मालिकाना हक को लेकर सही जवाब नहीं दे सके।

न्यायमूर्ति वर्मा पर दूसरा आरोप

दूसरे आरोप में आग बुझाने के बाद घटनास्थल और वहां मौजूद सबूतों को सुरक्षित रखने की बात थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकारी अधिकारियों की जांच से पहले स्टोर रूम की स्थिति में बदलाव हुआ और वहां मौजूद नोट भी नहीं मिले।

तीसरे आरोप का गोलमोल जवाब

तीसरे आरोप में न्यायमूर्ति वर्मा ने अलग-अलग स्पष्टीकरण को लेकर सवाल उठाए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि न्यायमूर्ति वर्मा ने स्टाफ की भूमिका, नकदी को वहां रखे जाने, नकदी हटाए जाने या किसी साजिश जैसी बातों की ओर इशारा किया लेकिन, कोई सबूत या गवाह नहीं पेश कर सके।

समिति ने अंत में कहा कि न्यायामूर्ति वर्मा का स्पष्टीकरण टालमटोल वाला, अधूरा और अपने असर में गुमराह करने वाला था। जिसके आधार पर तीनों आरोप को भी साबित मान गया है। 

Also read: Telangana News: तेलंगाना के संगारेड्डी में ऑटो-रिक्शा और ट्रक की भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत, 6 घायल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी...'ब्रिक्स समिट के डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

Rahul Gandhi Social Media Post: ब्रिक्स समिट के पहले दिन मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत समेत विश्वभर के नेता शामिल हुए। अब डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी है और गैर-शाकाहारी खाना स्वादिष्ट होता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिक्स के डिनर में शाकाहारी खाना परोसा गया। डिनर का आयोजन भारत मंडपम् में किया गया था।

BRICS Summit 2026: 3 दिन, 15 द्विपक्षीय बैठकें और 20 बड़े मुद्दे, जानिए भारत की कूटनीतिक ताकत

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को आयोजित 18वें ब्रिक्स समिट शिखर सम्मेलन में वैश्विक राजनीति से लेकर आतंकवाद, पश्चिम एशिया संकट, व्यापार, डॉलर के विकल्प और ग्लोबल साउथ की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणापत्र जारी किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में डिनर की मेजबानी की।

'2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC',अमित शाह ने बताया मोदी सरकार का बड़ा संकल्प

Amit Shah On UCC Implementation:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकारें 2029 से पहले देश के 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की 25 साल की राजनीतिक यात्रा का भी जिक्र किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast