Search KhabarFast

Press ESC to close

सिरमौर में बड़ा सड़क हादसा...शोक में जा रही बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत; 9 घायल

सिरमौर में बड़ा सड़क हादसा...शोक में जा रही बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत; 9 घायल

Himachal Pradesh Accident: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। संगड़ाह क्षेत्र के गत्तलोग के पास शोक में जा रही एक बोलेरो कैंपर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। बोलेरो कैंपर नंबर HP 79-4595 में एक शव को अंतिम संस्कार के लिए अरलू गांव ले जाया जा रहा था। शव जगदीश शर्मा का था, जिनकी हार्ट अटैक के बाद संगड़ाह अस्पताल में मौत हो गई थी। परिवार के लोग और गांव के कुछ अन्य लोग शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए अरलू जा रहे थे।

पिता को अस्पताल लेकर पहुंचे थे सुनील

जानकारी के मुताबिक, चिनाड़ गांव निवासी सुनील शर्मा अपने चाचा जगदीश शर्मा को 11 अगस्त को हार्ट अटैक के बाद संगड़ाह अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार ने शव को अरलू ले जाने के लिए बोलेरो कैंपर किराए पर ली। डुंगी गांव निवासी कपिल देव वाहन चला रहा था। रास्ते में चिनाड़ के पास परिवार के कुछ अन्य सदस्य और ग्रामीण भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वाहन में सवार हो गए। इसके बाद वाहन गत्तलोग की तरफ बढ़ रहा था। इसी दौरान चालक ने कथित तौर पर वाहन से नियंत्रण खो दिया। बोलेरो सड़क से फिसलकर करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

क्या थी दुर्घटना की वजह? 

हादसे में राजेंद्र (37) और देशराज (23), दोनों अरलू गांव निवासी, जबकि रिखी राम (58) और राम गोपाल (62), दोनों चिनाड़ गांव निवासी, की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में बृज मोहन, कृपा राम, देवेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, राम स्वरूप, जय प्रकाश, संदीप, कमलेंद्र और चालक कपिल देव शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक कमलेंद्र, संदीप, राम स्वरूप और चालक कपिल देव को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें संगड़ाह अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया। बाकी घायलों का इलाज संगड़ाह अस्पताल में चल रहा है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम CHC संगड़ाह में कराया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना की सही वजह क्या थी, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा।

Also read: हिमाचल में मॉनसून का कहर, 43 दिनों में 70 मौतें, 204 सड़कें बंद; 910 करोड़ का हुए नुकसान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News:लुधियाना में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर; ब्लड डोनेशन कैंप में हमले की थी साजिश

Punjab News:पंजाब के लुधियाना में रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। यह एनकाउंटर आत्म नगर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ब्लड डोनेशन कैंप में कुछ लोगों को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी और टीम दोनों का पीछा कर रही थी।

Uttrakhand News:‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’पर CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- युवा नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों के विचार, सुझाव, सपने और विकसित उत्तराखंड की उनकी परिकल्पना जानी।

Uttrakhand News:सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रा के 147 दिनों यानी 12 सितंबर तक 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 45 लाख 9 हजार 324 था। यानी इस बार अब तक 5 लाख 19 हजार 173 अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast