Search KhabarFast

Press ESC to close

गुरुग्राम में रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर से मारपीट, SUV को तोड़ा और 30,000 रुपये UPI से ठगे

गुरुग्राम में रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर से मारपीट, SUV को तोड़ा और 30,000 रुपये UPI से ठगे

Gurugram Attack: गुरुग्राम एक रिटायर्ड आर्मी कर्नल अनिल यादव के साथ रविवार रात गुरुग्राम के फरीदाबाद रोड स्थित वाटिका चौक के पास कथित रूप से मारपीट की गई और उनकी SUV को नुकसान पहुंचाया गया। यादव अस्पताल से अपने बीमार पिता से मिलने के बाद घर लौट रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि एक Hyundai i20 में सवार पांच युवकों ने उन्हें पीटा और उन्हें 30,000 रुपये UPI के माध्यम से मुआवजा देने के लिए मजबूर किया।

कर्नल पर अचानक हुआ हमला

जानकारी के अनुसार, कर्नल यादव (लगभग 50 साल) अपनी MG Gloster SUV में गोल्फ कोर्स रोड की ओर जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी Hyundai i20 से टकरा गई। पुलिस जांच कर रही है कि टक्कर यादव ने ओवरटेक करते समय मारी या i20 ने अचानक बाईं तरफ मोड़ लिया। यादव ने सेक्टर 50 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि टक्कर के बाद वे वाहन से बाहर निकले और नुकसान देखने लगे, तभी i20 के लोग उन्हें पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और मारना शुरू कर दिया।

पैसे देने के लिए किया मजबूर

कर्नल ने बताया कि उनके सिर और चेहरे पर गाड़ी में रखी तांबे की पानी की बोतल से वार किया गया। साथ ही SUV की लाइट और खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। यादव का कहना है कि उन्हें उनके वाहन में बैठाने की कोशिश की गई, लेकिन उनके वाहन के स्टार्ट न होने के कारण यह प्रयास असफल रहा। इसके बाद, उन्हें 30,000 रुपये UPI के जरिए देने के लिए मजबूर किया गया।

आरोपियों की हुई पहचान

पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके नाम हैं पंकज (23), विकास (21), निखिल (21), साहिल (22) और अंकित कुमार (22)। पूछताछ में पता चला कि ये सभी 21 फरवरी को बदशापुर में शादी में शामिल होने आए थे। सेक्टर 50 थाना पुलिस ने युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115(2), 190, 191(2), 351(2), 281, 125, 324(4) और 308(4) के तहत FIR दर्ज की है। यादव को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बताया गया कि सिर पर चोट के बावजूद उनकी हालत गंभीर नहीं है। स्कैन में खोपड़ी या मस्तिष्क में गंभीर चोट नहीं पाई गई।

रिश्तेदारों ने किया दावा

इस मामले पर युवकों के रिश्तेदारों ने दावा किया कि हादसा यादव की गलती से हुआ। उन्होंने कहा कि यादव ने ओवरटेक करते समय उनकी i20 को पीछे से टक्कर मारी। ये घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है, और एक अन्य रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर ने एक्स पर यादव पर हुए हमले की जानकारी साझा की।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पुलिस स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर महिला को बेहरमी से उतारा मौत के घाट, महिला के पति पर भी किया हमला

Delhi Crime News: दिल्ली के आदर्श नगर थाना इलाके में पुलिस से महज 200 मीटर दूर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बीच-बचाव में आए पति पर भी चाकू से हमला हुआ और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने महिला पर कई वार करने के बाद उसका चेहरा पत्थर से कुचलने की भी कोशिश की। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। स्थानीय व्यक्ति ने घायल पति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नैनीताल, शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग, चंद पैसों के लिए महिला ने सारी हदें की पार; अब कसा शिकंजा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जो खबर आई है, वो वाक्य हैरत में डालने वाली है। क्यो कोई महिला चंदे पैसों के लिए घिनौना काम कर सकती है, वो भी नाबालिग के साथ। ये घटना सुनने में अजबी जरूर लग रहा है लेकिन, महिला ने जो किया उसे सुनकर आपका भी खून खौल जाएगा।

69 साल की उम्र में चढ़ा ऑनलाइन रोमांस का नशा, जवान गर्लफ्रेंड से मुलाकात ने बदल दी पूरी कहानी

Online Romance Scam: 69 साल की उम्र में भी रोमांस की तलाश महंगी पड़ गई। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक बुजुर्ग डेटिंग ऐप पर जवान गर्लफ्रेंड से चैटिंग करने लगे, लेकिन मिलने पहुंचे तो हनीट्रैप का शिकार हो गए। आरोपियों ने उन्हें सुनसान जगह पर बुलाकर मारपीट की और नकदी, सोने के गहने समेत कुल 65,000 रुपये की संपत्ति लूट ली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें