
Bus Accident In Gujrat: गुजरात के डांग में रविवार यानी 2 फरवरी की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। बता दें कि, तीर्थयात्रियो को ले जा रही बस हादसे का शिकार हो गई है। तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस खाई में गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्री मध्यप्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिले के रहने वाले थे।
घटनास्थल पह पहुंचे अधिकारी ने कहा कि इस घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। जिसमें दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल है। घायलों को अहवा के एक सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ यात्री को मालूली चोटें भी आई हैं।
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस अधीक्षक एसजी पाटिल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना सुबह करीब 4.15 बजे हुई जब सपूतारा हिल स्टेशन के पास हुई। बस के ड्राइवर ने पहियों पर नियंत्रण खो दिया था। जिसके बाद ये हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि 48 तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए लगभग 35 फीट गहरी खाई में गिर गई।
एक दिन पहले भी हुआ था हादसा
इससे पहले एक फरवरी को गुजरात के बनासकांठा जिले में एक सड़क हादास हुआ था। जानकारी के अनुसार, यह घटना डीसा-पालनपुर हाइवे पर भोयन गांव के पास हुई थी। यहां एक स्कूल वैन और कार के बीच टक्कर हो गई थी। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और वैन में फंसे छात्रों को बाहर निकाला था। इसके बाद एंबुलेंस को बुलाकर घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। हालाकि, गनीमत रही की घटना में किसी भी छात्र की मौत नहीं हुई थी।
Leave a comment