
GUJARAT BULLDOZER ACTION: गुजरात सरकार ने एक बार फिर द्वारका मेंबुलडोजर एक्शन शुरु कर दिया है। द्वारका के 7 आईलैंड्स में अवैध तरिके से बने ढांचों को गिराकर अतिरक्रमण मुक्त किया गया है। सरकार ने अब तक 36 ढांचों को गिरा दिया है। जिसमें अवैध रुप से बने महजबी ढांचे भी शामिल हैं। ग्रहमंत्री हर्ष सांघवीका कहना है कि द्वारिका जिले के 7 द्वीप अतिक्रमण मुक्त हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, बुलडोजर एक्शन से पहले गुजरात के ग्रहमंत्री हर्ष सांघवीने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियों शेयर करते हुए कहा कि देवभूमि द्वारका के द्वीपों को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि,‘देवभूमि द्वारिका! द्वारिका जिले के 7 द्वीप अब 100% अतिक्रमण मुक्त हो गए हैं। इन सात द्वीपों से कुल 36 अवैध संरचनाओं को सफलतापूर्वक हटा दिया गया है। प्रशासन और टीम को हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए उनकी समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए बधाई।’
अवैध गतिविधोयों की अशंका
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि द्वारका जिले में मौजूद द्वीपों पर अवैध रुप से दर्जनों की संख्या में महजबी ढांचो के साथ अवैध इमारते बनी थी। इनकी आड़ में अवैध गतिविधियों को भी संचालित करने की आशंका थी।इससे पहले भी गुजरात के जामनगर में समुद्र किनारे बने ढांचे तोड़े गए थे और यह दलील दी गई थी कि इनसे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता था।
7 दिनों तक चला बुलडोजर एक्शन
बता दें, द्वारका में बीते कुछ दिनें में बड़े पैमाने पर अवैध इमारतों को तोड़ा गया है। शनिवार को भी रुक्मिणी मंदिर के पास बनी अवैध इमारत को गिराया गया था। यह 7 दिन तक लगातार चले बुलडोजर एक्शन में 400 से अधिक इमारतो को ध्वस्त किया गया है।
Leave a comment