Search KhabarFast

Press ESC to close

एयर इंडिया ने मिडिल ईस्ट की सारी फ्लाइट की कैंसिल, ईरान-इजरायल तनाव के बीच फैसला

एयर इंडिया ने मिडिल ईस्ट की सारी फ्लाइट की कैंसिल, ईरान-इजरायल तनाव के बीच फैसला

Air India Advisiory:मिडिल ईस्ट में हालात तानवपूर्ण हो गए हैं। इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है। हमले के जवाब में ईरान ने अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया है। इस टकराव को देखते हुए भारतीय विमान कंपनी एयर इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है। एयर इंडिया ने मिडिल-ईस्ट की सारी फ्लाइट कैंसिल कर दी है। सुरक्षा कारणों से एयर इंडिया ने दुबई, दोहा, रियाद और तेल अवीव समेत पूरे मिडिल ईस्ट की उड़ानों रोक दिया है। 

बता दें कि इजरायल ने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन रोअरिंग लायन शुरू किया है और कार्रवाई में अमेरिका साथ दे रहा है। ईरान भी जवाबी हमले कर रहा है। जिसके कारण कई देशों ने अपना एयरबेस बंद कर दिया है। यहां तक तेल अवीव जा रहा एयर इंडिया के विमान को वापस लौटना पड़ा।

कंपनी ने लोगों से अपील की

एयर इंडिया ने अपनी एडवाइजरी में साफ कहा है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कंपनी सुरक्षा स्थिति पर नजर बनाए रखी है।  वहीं, इंडिगो ने भी इस स्थिति पर ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर दी है। वहीं, इंडिगो का कहना है कि उनकी टीम ईरान और खाड़ी क्षेत्र के हालातों पर ध्यान दे रही है और सुरक्षा को देखते हुए फ्लाइट ऑपरेशन्स में तुरंत बदलाव होंगे। एयरलाइंस ने प्रभावित रूट्स पर सफर करने वाले सभी यात्रियों से आग्रह किया है वे घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

पश्चिमी देशों ने अपने नागरिकों को बुलाया

बता दें कि इंडिगो ने यात्रियों को भरोसा दिया है कि फ्लाइट में बदलाव की स्थिति में उनके रजिस्टर्ड नंबर पर सूचना तुरंत दी जाएगी। कंपनियों की कोशिश है कि यात्रियों को कम से कम दिक्कतों का सामना करना पड़े। इस तनाव ने पश्चिमी देशों की भी बेचैनी बढ़ गई है।  ब्रिटिश सरकार ने ईरान से अपने स्टाफ को वापस बुलाने का फैसला दिया है। दूसरी तरफ फ्रांस ने अपने नागरिकों को इजरायल और वेस्ट बैंक न जाने की सख्त सलाह दी है। इटली ने भी अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने को कहा है, जबकि जर्मनी ने पूरे इजरायल के लिए अपनी यात्रा गाइडलाइंस को लेकर नागरिकों को आगाह किया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: पेड़ों से जुड़े अपराधों पर सख्ती, दिल्ली सरकार ने धारा 33 के तहत जारी की व्यापक एसओपी

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने पेड़ों से जुड़े अपराधों से निपटने के लिए व्यापक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) अधिसूचित कर दी है। मुख्यमंत्री ने इस पहल को दिल्ली की हरियाली की रक्षा और पेड़ संरक्षण कानूनों के सख्त प्रवर्तन की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

'भारत भूलता नहीं...' पहलगाम हमले की बरसी से पहले सेना का सख्त रुख, PAK को दिया कड़ा संदेश

Pahalgam Attack Anniversary: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले की पहली बरसी से ठीक एक दिन पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है कि भारत न तो भूलता है और न ही माफ करता है। सेना ने आधिकारिक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा 'जब मानवता की सीमाओं को पार किया जाता है, तो जवाब निर्णायक होता है।

Aaj Ka Mausam: पारा 45 डिग्री के पार! लू के थपेड़ों से झुलसेंगे दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्य, अगले 5 दिनों तक बरसेगी आग

IMD Heatwave Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 से 5 दिनों तक कई राज्यों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जहां तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें