Search KhabarFast

Press ESC to close

शेयर बाजार से लेकर सोना-चांदी... ईरान-अमेरिका-इजारयल की जंग से भारत के इन सेक्टरों में मचेगी खलबली

शेयर बाजार से लेकर सोना-चांदी... ईरान-अमेरिका-इजारयल की जंग से भारत के इन सेक्टरों में मचेगी खलबली

Isreal-Iran Tension: मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच तनाव अब बेहद गंभीर हो गया है। पहले इजरायल और अमेरिका ने ईरान के 30 से अधिक ठिकानों पर हमला किया था। इसके जवाब में ईरान ने अमेरिका और इजरायल के सात सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। साथ ही कुवैत, यूएई, कतर और बहरीन में भी मिसाइल हमले किए गए हैं। अब इस संघर्ष में सात से आठ देश शामिल हो चुके हैं और स्थिति लगातार बिगड़ रही है।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

इस युद्ध का सबसे बड़ा असर वैश्विक तेल बाजार पर दिख रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की आपूर्ति बाधित होने की संभावना है। शुक्रवार को ही कच्चे तेल का दाम 2.78 %बढ़कर 67.02 डॉलर प्रति बैरल हो गया। अगर तनाव और बढ़ा तो तेल की कीमतों में और उछाल आने की संभावना है। इससे महंगाई बढ़ सकती है और निवेशकों की चिंता और बढ़ जाएगी।

शेयर बाजार पर दबाव

युद्ध के चलते निवेशक सतर्क हैं। शुक्रवार को सेंसेक्स 961अंक और निफ्टी 317अंक गिरकर बंद हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि सोमवार को और भारी गिरावट हो सकती है, जो निवेशकों के मनोबल और बिकवाली पर निर्भर करेगी।

सोना और चांदी की कीमतों में तेजी

जैसे ही वैश्विक तनाव बढ़ता है, निवेशक सुरक्षित संपत्तियों जैसे सोना और चांदी की ओर रुख करते हैं। वर्तमान में 10ग्राम सोने की कीमत 1,61,971रुपये और चांदी की कीमत 2,74,389रुपये है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर युद्ध और बढ़ा, तो इनके दाम में और तेजी आएगी।

विकास और निवेशक चिंता

इस युद्ध के चलते निवेशक न केवल तेल और शेयर बाजार पर, बल्कि पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति पर भी नजर बनाए हुए हैं। भारत समेत कई देशों में लोग आर्थिक जोखिम और निवेश की संभावनाओं को लेकर सतर्क हो गए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast