Search KhabarFast

Press ESC to close

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश का मामला

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश का मामला

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में मंगलवार, 24 फरवरी को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार यह घटना इकोटेक-1 थाना क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान नितिन के रूप में हुई है, जो लुक्सर गांव का रहने वाला था और फिरे का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक नितिन की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई। आरोप है कि सचिन और उसके साथियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग नितिन को जमीन पर गिराकर कई गोलियां मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

नितिन को धमकाता नजर आया आरोपी

वीडियो में यह भी दिख रहा है कि एक महिला घर से बाहर निकलती है, जबकि एक आरोपी हाथ में पिस्तौल लेकर नितिन को धमकाता नजर आता है। हमले में नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि इलाके में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और स्थिति सामान्य है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी दुश्मनी से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi AQI Today: प्रदूषण से परेशान दिल्लीवासी...हवा लगातार हो रही जहरीली, कई इलाकों में AQI 300 पार

Delhi toxic air: देश की राजधानी दिल्ली की हवा लगातार 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, आज सुबह दिल्ली में एयर क्वालिटी 'खराब' कैटेगरी में रही। सुबह 7 बजे दिल्ली में ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 228 रिकॉर्ड किया गया। नेशनल कैपिटल के कई इलाकों में एयर क्वालिटी खराब बनी रही, आनंद विहार में AQI 336 और अक्षरधाम मंदिर के आसपास के इलाके में 327 रिकॉर्ड किया गया, दोनों ही 'बहुत खराब' कैटेगरी में आते हैं।

Aaj Ka Mausam 25 November: दक्षिण भारत में आफत की बारिश तो उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में छाएगा घना कोहरा

25 November Weather Update: नवंबर का महीना अब खत्म होने को है। इस बीच देशभर का मौसम लगातार करनट बदल रहा है। चक्रवात अकवान के आसर के बाद दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और आंधी की संभावना है। तो वहीं, उत्तर भारत में ठंड के साथ कोहरा भा बढ़ने लगा है।

तमिलनाडु में दीपथून विवाद पर तनाव, तिरुप्परनकुंद्रम में 5,618 पुलिसकर्मी तैनात, BJP नेताओं को किया नजरबंद

Tamilnadu News:तमिलनाडु के मदुरै जिले के तिरुप्परनकुंद्रम में दीपथून पर पारंपरिक दीप जलाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के क्रियान्वयन को लेकर जारी गतिरोध के बीच जिला प्रशासन ने पूरे इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने दीपथून की घेराबंदी कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 5,618

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast