Govardhan Puja 2022: आज मनाया जा रहा है गोवर्धन पर्व, जानें पूजा का शुभ मुहुर्त और विधि

Govardhan Puja 2022: आज मनाया जा रहा है गोवर्धन पर्व, जानें पूजा का शुभ मुहुर्त और विधि

नई दिल्ली: आज (26 अक्टूबर) देशभर में गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी। आमतौर पर गोवर्धन दिवाली से अगले दिन मनाई जाती है। अन्नकूट होता है। लेकिन दिवाली से अगले दिन सूर्य ग्रहण लगने के कारण गोवर्धन पूजा नहीं मनाई गई। ऐसे में इस पर्व को आज मनाया जा रहा है। वहीं कुछ लोग आज भाई दूज भी मना रहे हैं। हालांकि भाई दूज मनाने के लिए सबसे शुभ मुहूर्त कल यानि 27 अक्‍टूबर, गुरुवार को हैं।

बता दें, हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर्व कार्तिक मास की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है। गोवर्धन पूजा वृंदावन, मथुरा, गोकुल, नंदगांव, बरसना में विशेष रूप से मनाई जाती है। इस पर्व में मुख्य रूप से गोवर्धन पर्वत, भगवान श्रीकृष्ण और पशुधन की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इंद्र देव, अग्नि देव और वरूण देवता की पूजा का भी विधान है। इस दिन पूजन में विभिन्न प्रकार के अन्न भगवान को समर्पित किए जाते हैं, इसलिए इसे अन्नकूट कहा जाता है।

गोवर्धन पूजा के लिए जान लें शुभ मुहूर्त

प्रातः काल मुहूर्त: 06.29 से 08:43 तक

प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ: 25 अक्टूबर, शाम 4.18 पर

प्रतिपदा तिथि समाप्त: 26 अक्टूबर दोपहर 2.42 पर

 

क्या हो गोवर्धन पूजा की विधि ?

हिन्दू धर्म में गोवर्धन पूजा का बहुत महत्व है। इसके लिए सबसे पहले गाय के गोबर से गोवर्धन का चित्र घर के आंगन में बनाया जाता है। इसके बाद गोवर्धन भगवान की पूजा की जाती है। इस पूजन में अक्षत, रोली, जल, दूध, बताशे, पान और केसरी फूल प्रयोग में लाए जाते हैं। गोवर्धन के चित्र के पास दीप जलाकर भगवान को याद किया जाता है। मान्यता है कि आज के दिन अगर विधि-विधान से भगवान गोवर्धन की पूजा की, तो श्रीकृष्ण पूरे साल अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।

Leave a comment