Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में CGST सुपरिटेंडेंट घर से करोड़ों का माल बरामद!, खजाना देखकर अफसर भी हैरान

हरियाणा में CGST सुपरिटेंडेंट घर से करोड़ों का माल बरामद!, खजाना देखकर अफसर भी हैरान

Haryana CGST Superintendent: हरियाणा के पंचकूला में CBI ने भ्रष्टाचार के एक ऐसे मामले का पर्दाफाश किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां तैनात CGST के एक सुपरिटेंडेंट को पहले 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया और जब उसके घर पर छापा मारा गया तो वहां से नोटों, सोने-चांदी और विदेशी करेंसी का ऐसा खजाना निकला कि जांच टीम भी दंग रह गई।

GST मामले में मदद करने के बदले मोटी रकम मांग रहा

दरअसल, CBI को शिकायत मिली थी कि ये अफसर एक प्राइवेट कंपनी के GST मामले में मदद करने के बदले मोटी रकम मांग रहा है। शिकायत की पुष्टि के बाद CBI ने 19 नवंबर को पंचकूला में जाल बिछाया। जैसे ही अफसर ने 10 लाख रुपये की रिश्वत हाथ में ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद अगले दिन यानी 20 नवंबर को उसके आवास पर तलाशी ली गई। तलाशी में घर से 24.29 लाख रुपये कैश भारतीय करेंसी में मिला और करीब 15.65 लाख रुपये के बराबर विदेशी नोट भी बरामद हुए। इसके अलावा 1.46 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के सोने के गहने, सोने की ईंटें और चांदी भी मिली। कुल मिलाकर बरामदगी 1.86 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

Also read: Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में युवक की बेरहमी से हत्या, तेजधार हथियार से काटी गर्दन

सरकारी अफसर के पास इतना बेशुमार पैसा कहां से आया?

इतना ही नहीं, घर से 6 बैंक खातों की जानकारी, बीमा पॉलिसी, निवेश के कागज, कई प्रॉपर्टी के दस्तावेज और एक गाड़ी से जुड़े पेपर भी हाथ लगे।अब CBI ये पता लगा रही है कि ये सारी संपत्ति कहां से आई, किसके नाम पर है और इसमें परिवार के सदस्यों की क्या भूमिका है। अफसर की सैलरी और उसकी संपत्ति में भारी अंतर दिख रहा है, जिससे आय से अधिक संपत्ति का मामला भी बन सकता है। पंचकूला में इस छापेमारी के बाद हड़कंप मचा हुआ है। लोग यही पूछ रहे हैं कि एक सरकारी अफसर के पास इतना बेशुमार पैसा कहां से आया? फिलहाल आरोपी CBI की हिरासत में है और जांच आगे बढ़ रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में युवक की बेरहमी से हत्या, तेजधार हथियार से काटी गर्दन

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर के जठलाना थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। गुमथला गांव में शुक्रवार सुबह एक खाली प्लॉट में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई थी। मृतक की पहचान 32 वर्षीय सुखविंद्र उर्फ गंगू के रूप में हुई है। परिजनों ने गांव के ही पांच युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Uttarakhand News: CM योगी ने हरिद्वार में मां सावित्री देवी को दी अंतिम विदाई, बाबा रामदेव ने उन्हें 'राष्ट्रमाता' कहा

Uttarakhand News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हरिद्वार के चंडीघाट पर अपनी मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार किया। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, योग गुरु बाबा रामदेव और दूसरे जाने-माने लोग मौजूद थे। सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह 91 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार चंडीघाट पर किया गया, जहां कई नेता, धार्मिक हस्तियां और दूसरे लोग श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा हुए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast