Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में HKRN कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब शिकायतों का जल्द होगा समाधान, कमेटी गठित

हरियाणा में HKRN कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब शिकायतों का जल्द होगा समाधान, कमेटी गठित

Khabarfast, Haryana News, HKRN Employees : हरियाणा में HKRN कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मियों से संबंधित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान तथा अनावश्यक न्यायिक विवादों को कम करने के उद्देश्य से एक समन्वय शिकायत निवारण समिति का गठन किया है।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है।

यह समिति रोजगार सुरक्षा कानून, अनुबंध नियुक्तियों, पात्रता विवादों, सेवा सत्यापन तथा एचकेआरएन से संबंधित अन्य मामलों की समीक्षा करेगी और विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर प्रशासनिक स्तर पर समाधान सुनिश्चित करेगी।

Also read: हरियाणा में भीषण गर्मी और लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट! एडवाइजरी जारी, नागरिक बरतें ये सावधानियां

एचकेआरएन के महाप्रबंधक समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा मानव संसाधन विभाग में एचकेआरएन/जाॅब सुरक्षा मामलों को डील करने वाले अधीक्षक, वित्त विभाग में सम्बन्धित अधीक्षक, क्रिड विभाग में आईटी हैड तथा हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक या उनके प्रतिनिधि को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। समिति का सहयोग करने के लिए एचकेआरएन द्वारा सहायक जिला अटॉर्नी, दो कानूनी सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर उपलब्ध कराए जाएंगे। एचकेआरएन इस समिति के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगा।

सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार समिति शुरुआती चरण में सप्ताह में कम से कम दो बार बैठक करेगी। आवश्यकता पड़ने पर बैठकों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। बैठकें भौतिक अथवा वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जा सकेंगी।

सामान्यतः शिकायतों का समाधान मामला संज्ञान में आने के 15 दिनों के भीतर किया जाएगा। विशेष परिस्थितियों में यह अवधि अधिकतम 10 दिन तक बढ़ाई जा सकेगी।

Also read: HARYANA NEWS: हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 IPS और 3 HPS अधिकारियों के तबादले

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी शिकायतें सबसे पहले एचकेआरएन के ऑनलाइन शिकायत निवारण पोर्टल पर दर्ज की जाएंगी। पोर्टल स्तर पर अनसुलझे मामलों को आगे विचार एवं समाधान के लिए समन्वय शिकायत निवारण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

सरकार ने निर्देश दिए हैं कि एचकेआरएन, बोर्डों, निगमों तथा सरकारी विभागों के माध्यम से कार्यरत सभी अनुबंध कर्मचारी अनिवार्य रूप से पहले पोर्टल पर उपलब्ध शिकायत निवारण तंत्र का उपयोग करेंगे। प्रशासनिक स्तर पर सभी उपाय अपनाने के बाद ही न्यायिक हस्तक्षेप की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

इस नई व्यवस्था से अनुबंध कर्मचारियों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित होगा, विभागों के बीच बेहतर तालमेल होगा और अनावश्यक मुकदमेबाजी में कमी आएगी।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में भीषण गर्मी और लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट! एडवाइजरी जारी, नागरिक बरतें ये सावधानियां

Khabarfast, Haryana News : हरियाणा में भीषण गर्मी और लू के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है वहीं अब स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा भीषण गर्मी और लू को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद शर्मा ने बताया कि जिले में गर्मी व हीट वेव के संभावित प्रभावों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह सतर्क हैं।

हरियाणा में जल्द हो सकती हैं गर्मी की छुट्टियां, बच्चों की सेहत को लेकर सरकार सतर्क

हरियाणा में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तेज धूप, गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान के बीच अब स्कूल जाने वाले बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ने लगी है।

हरियाणा के स्कूलों में इस तारीख से होंगी गर्मी की छुट्टियां, CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान

Khabarfast, Haryana News, Haryana School Holidays : हरियाणा में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों का ऐलान हो गया है। आज सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। हरियाणा में 25 मई से लेकर 30 जून तक स्कूलों की छुट्टियां रहेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast