Khabarfast, Haryana News, Haryana School Holidays : हरियाणा में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों का ऐलान हो गया है। आज सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। हरियाणा में 25 मई से लेकर 30 जून तक स्कूलों की छुट्टियां रहेगी।
प्रदेश में भीषण गर्मी के चलते अगले 5 दिनों तक अलर्ट जारी किया गया है वहीं स्कूलों में भी अब गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। आज स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की स्पेशल बैठक सीएम ने बुलाई थी।
इस बैठक में फैसला लिया गया है कि आगामी 25 मई से स्कूलों की ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। वहीं 30 जून को स्कूल दोबारा से खुलेंगे।
वहीं इस बैठक के दौरान एक बड़ा फैसला यह भी लिया गया है कि सरकारी स्कूलों में कोई भी अध्यापक क्लास में नहीं इस्तेमाल कर सकेंगे मोबाइल-महीपाल ढांडा, शिक्षा मंत्री
स्कूली पाठ्यक्रम में श्रमदान भी किया जाएगा शामिल-महीपाल ढांडा, शिक्षामंत्री