Search KhabarFast

Press ESC to close

तीन बार असफल होने के बाद बनीं IFS टॉपर, कनिका अनभ की सफलता बनी मिसाल

तीन बार असफल होने के बाद बनीं IFS टॉपर, कनिका अनभ की सफलता बनी मिसाल

IFS Kanika Anabh Motivational Story: कहते हैं कि मेहनत और हिम्मत कभी बेकार नहीं जाती। इसी बात को सच कर दिखाया है यूपीएससी आईएफएस 2024 की टॉपर Kanika Anbh ने। तीन बार असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करती रहीं। आखिरकार उन्होंने भारतीय वन सेवा यानी IFS परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर इतिहास रच दिया। झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली कनिका अनभ आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सफलता के पीछे सबसे बड़ी ताकत उनका धैर्य और आत्मविश्वास रहा। कनिका ने कहा कि वह राजस्थान की चर्चित आईएएस अधिकारी Tina Dabi से काफी प्रेरित रही हैं। टीना डाबी की सफलता और संघर्ष की कहानी ने उन्हें हर मुश्किल समय में आगे बढ़ने का हौसला दिया।

तीन बार मिली असफलता

कनिका की यूपीएससी यात्रा आसान नहीं रही। उन्हें लगातार तीन बार असफलता का सामना करना पड़ा। कई बार ऐसा लगा कि शायद सपना पूरा नहीं हो पाएगा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। हर असफलता से सीख लेकर उन्होंने अपनी तैयारी को और मजबूत किया। साल 2024 में उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने UPSC IFS परीक्षा में पहली रैंक हासिल की। इसके बाद भारत सरकार ने उन्हें ओडिशा कैडर आवंटित किया है। पहली पोस्टिंग मिलने के बाद उनके परिवार और पूरे राज्य में खुशी का माहौल है।

10 घंटे करती थीं पढ़ाई 

कनिका ने अपनी तैयारी को लेकर बताया कि वह रोज करीब 10 घंटे पढ़ाई करती थीं। इसके अलावा उन्होंने अपने समय को अलग-अलग हिस्सों में बांट रखा था, ताकि हर विषय पर बराबर ध्यान दिया जा सके। उनका मानना है कि लगातार मेहनत, सही रणनीति और आत्मविश्वास सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। कनिका अनभ की कहानी उन युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है, जो असफलताओं से घबरा जाते हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि अगर इंसान हार मानने के बजाय लगातार कोशिश करता रहे, तो एक दिन सफलता जरूर मिलती है। आज कनिका की सफलता लाखों छात्रों को यह संदेश दे रही है कि संघर्ष से डरने वाले नहीं, बल्कि उसका सामना करने वाले ही इतिहास रचते हैं।

Also read: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को मिल सकती है बड़ी राहत, OPS और पेंशन बढ़ोतरी पर सरकार गंभीर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को मिल सकती है बड़ी राहत, OPS और पेंशन बढ़ोतरी पर सरकार गंभीर

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए आने वाले समय में कई बड़े फैसले हो सकते हैं। सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच हुई अहम बैठक में पेंशन बढ़ाने, पुरानी पेंशन योजना यानी OPS का लाभ देने और परिवार पेंशन के नियमों में बदलाव जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

सीएम रेखा ने लॉन्च की ‘टैलेंट हंट स्कीम - हौसलों की उड़ान 2026-27’, बोलीं- हर युवा में प्रतिभा है

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार ‘टैलेंट हंट स्कीम - हौसलों की उड़ान 2026-27’ की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि यह पहल केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि दिल्ली के युवाओं की प्रतिभा को पहचानने, निखारने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक सशक्त मंच बनेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast