Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में जल्द हो सकती हैं गर्मी की छुट्टियां, बच्चों की सेहत को लेकर सरकार सतर्क

हरियाणा में जल्द हो सकती हैं गर्मी की छुट्टियां, बच्चों की सेहत को लेकर सरकार सतर्क

Haryana School Holidays: हरियाणा में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तेज धूप, गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान के बीच अब स्कूल जाने वाले बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। इसी को देखते हुए हरियाणा सरकार जल्द ही स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां समय से पहले घोषित कर सकती है। इस मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल धंदा के बीच एक अहम बैठक होने वाली है, जिसमें अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

हरियाणा में लगातार बढ़ रहा तापमान

पिछले कुछ हफ्तों से हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। दोपहर के समय हालात सबसे ज्यादा खराब हो रहे हैं। ऐसे में छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई अभिभावकों का कहना है कि तेज गर्मी के कारण बच्चों में डिहाइड्रेशन, चक्कर आने और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है।

अभिभावकों ने की छुट्टियों की मांग

बताया जा रहा है कि कई जिलों में अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से समय कम करने या छुट्टियां जल्दी शुरू करने की मांग की है। कुछ जगहों पर स्कूलों के समय में बदलाव करने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि बच्चों को दोपहर की तेज धूप से बचाया जा सके। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा शिक्षा विभाग ने मौसम की स्थिति और स्कूल संचालन को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में स्कूलों के समय में बदलाव, गर्मी से बचाव के उपाय और समय से पहले गर्मी की छुट्टियां घोषित करने जैसे सुझाव शामिल हैं।

बैठक में लिया जा सकता है फैसला

बुधवार को होने वाली उच्च स्तरीय बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस बार सरकार सरकारी और निजी स्कूलों के लिए एक समान छुट्टी का आदेश जारी कर सकती है। आमतौर पर हरियाणा में गर्मी की छुट्टियां जून के पहले सप्ताह से शुरू होती हैं, लेकिन इस बार बढ़ती गर्मी को देखते हुए छुट्टियां पहले घोषित की जा सकती हैं। अब अभिभावकों और छात्रों को सरकार के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।

Also read: हरियाणा में भीषण गर्मी और लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट! एडवाइजरी जारी, नागरिक बरतें ये सावधानियां

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में भीषण गर्मी और लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट! एडवाइजरी जारी, नागरिक बरतें ये सावधानियां

Khabarfast, Haryana News : हरियाणा में भीषण गर्मी और लू के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है वहीं अब स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा भीषण गर्मी और लू को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद शर्मा ने बताया कि जिले में गर्मी व हीट वेव के संभावित प्रभावों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह सतर्क हैं।

हरियाणा के स्कूलों में इस तारीख से होंगी गर्मी की छुट्टियां, CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान

Khabarfast, Haryana News, Haryana School Holidays : हरियाणा में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों का ऐलान हो गया है। आज सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। हरियाणा में 25 मई से लेकर 30 जून तक स्कूलों की छुट्टियां रहेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast